राजनीति

#अपराध

April 2, 2025

हिमाचल : फेसबुक पर दोस्ती- लड़की को शादी के झूठे सपने दिखा घर से भगाया और की नीचता

16 साल की है लड़की, JCB ऑपरेटर का काम करता है आरोपी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Mandi News

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां एक 16 साल की लड़की को फेसबुक पर दोस्ती करना महंगा पड़ा दिया है। युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर पहले लड़की को अपने झूठे प्यार के जाल में फंसाया। फिर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

16 साल की लड़की से दुष्कर्म

मामले की शिकायत पीड़िता के पिता ने थाने में दर्ज करवाई है। शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर परिजनों को लड़की सुपुर्द कर दी है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खुशखबरी! हिमाचल में मनरेगा मजदूर भी होंगे BPL में शामिल, यहां जानें पूरी बात

जंगल गई थी लकड़ियां लाने

मामला मंडी जिला के पुलिस थाना जंजैहली से सामने आया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि बीती 15 मार्च को सुबह करीब 10 बजे उसकी बेटी घर से जंगल में लकड़ियां लाने गई थी। मगर काफी देर तक वो जंगल से वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसे कई जगह ढूंढा- रिश्तेदारों के यहां भी उसका पता किया, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। ऐसे में थक हार कर उन्होंने पुलिस टीम में शिकायत दर्ज करवाई।

शादी का दिया झांसा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में लड़की के मोबाइल की लोकेशन कांगड़ा में मिली। इस दौरान परिजनों ने लड़की के साथ बातचीत की और शादी करवाने की बात कही। इसके बाद 27 मार्च को लड़की आरोपी के साथ कांढ़ा रेन शेल्टर पहुंची- जहां पर पुलिस टीम ने लड़की को बरामद कर लियाा और आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

यह भी पढ़ें : टीचर की बेटी बनी बड़ी अफसर, किसानों-बागवानों के लिए करेंगी काम

फेसबुक पर हुई दोस्ती

पुलिस टीम द्वारा जब लड़की से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसकी और आरोपी की पहचान फेसबुक पर हुई थी। फिर दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हो गई। बीती 14 फरवरी को दोनों पहली बार थुनाग बाजार में मिले। बीती 15 मार्च को आरोपी उसे जबरदस्ती टैक्सी में बैठाकर मंडी ले गया और फिर वहां से उसे लेकर कांगड़ा आया। यहां से फिर वो उसे रैत ले गया- जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

 

आरोपी की पहचान जोगिंद्र कुमार के रूप में हुई है- जो कि चंबा की सलूणी तहसील का रहने वाला है। जोगिंद्र पेशे से JCB ऑपरेटर है। मामले की पुष्टि करते हुए DSP करसोग गौरवजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख