#अपराध

February 3, 2025

हिमाचल: परिवार को अकेला छोड़ गया 17 साल का छात्र, 11वीं में पढ़ता था

हार्ट अटैक से मौत की जताई जा रही संभावना, सदमें में पूरा परिवार

शेयर करें:

una 17 year old student

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में आज उस समय एक परिवार को गहरा सदमा लग गया, जब उनके नाबालिग बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बेटे की मौत से पूरा परिवर खास कर उसकी मां को गहरा सदमा लगा है। हालांकि अभी तक यह खुलासा नहीं हुआ है कि नाबालिग की मौत कैसे हुई है। यह जांच का विषय बना हुआ है।

17 साल के छात्र की मौत

मिली जानकारी के अनुसर ऊना जिला के नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड नंबर तीन में एक 17 साल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक किशोर की पहचान आदित्य पुरी पुत्र कृष्ण कुमार निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। आदित्य एसडी पब्लिक स्कूल संतोषगढ़ में जमा एक का छात्र था। छात्र की मौत से ना सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शख्स ने खेत में डाली कीटनाशक दवाई, चपेट में आ गए कई लोग

सुबह उठते हुए बिगड़ने लगी तबीयत

बताया जा रहा है कि आज सोमवार सुबह करीब छह बजे आदित्य की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। आनन फानन में परिवार के लोग उसे सीएचसी संतोषगढ़ लेकर पहुंचे। जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंची।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार, तीन थे सवार; दो ही बच पाए

पोस्टमार्टम में खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से किशोर की मौत की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: नशे ने छीन लिया परिवार से 25 वर्षीय बेटा, हाथ में सिरिंज; बैग में मिला नशा


इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि किसी भी संभावित संदेह को स्पष्ट किया जा सके। वहीं किशोर की मौत से उसके पूरे परिवार को गहरे सदमें में डाल दिया है। अचानक हुई इस मौत से हर कोई हैरान है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख