#अपराध

April 22, 2024

हिमाचल: बाइक चोर पकड़ने आया था पुलिसकर्मी, अपनी ही बाइक को नहीं बचा पाया

शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश में बढ़ते आपराधिक मामले पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान के लिए पर्याप्त हैं। खुले तौर पर कहा जा सकता है कि सरकार लॉ एंड आर्डर प्रभावी रूप से लागू करने में अबतक पूर्णतरू विफल रही है। दो ताजा उदाहरण तो आज प्रदेश के ऊना जिला से ही सामने आए हैं। जहां पहले मामले में एक एएसआई 3000 रुपए रिश्वत लेता धरा गया, वहीं अब दूसरा मामला अपने आप में हास्यास्पद है। क्योंकि इस मामले में पुलिसकर्मी बाइक चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने निकला था, लेकिन जब वापिस आया तो पुलिसकर्मी की ही बाइक चोरी हो चुकी थी।

पीरनिगाह मंदिर में आम हैं, बाइक चोरी के मामले

मिली जानकारी के अनुसार, ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर में आए एक श्रद्धालु ने बाइक चोरी होने का मामला पुलिस में दर्ज करवाया। जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाइक की तलाश शुरू की। लेकिन हैरत की बात यह है कि जिस बाइक पर पुलिस कर्मी चोरी की बाइक को तलाशने आया था, चोर उसी पुलिस कर्मी की बाइक को भी ले उड़े। यह भी पढ़ें : हिमाचल: 23 साल की युवती ड्रग्स के बड़े सप्लायर के साथ धरी छात्रों को बेचने आए थे नशा

मंदिर में माथा टेकने आए युवक की बाइक चोरी

जानकारी देते हुए बाइक चोरी की शिकायत करने वाले जतप्रीत सिंह ने बताया कि रविवार शाम वह अपने दोस्त दलविंद्र कुमार व जतिन चौधरी के साथ बाइक पर पीर निगाह मंदिर माथा टेकने गया था। जब वे माथा टेकने के बाद वापस आए तो बाइक वहां से गायब थी।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है पुलिस

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी ऊना ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मंदिर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शातिर चोर को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। यह भी पढ़ें : HRTC चालक Volvo बस में दिल्ली से लाता था नशा, 8 किलो ड्रग्स के साथ पकड़ा एक सीसीटीवी कैमरे को चैक किया गया है, जिसमें एक लड़का सुरक्षाकर्मी सुभाष चंद्र की बाइक चोरी कर ऊना की तरफ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने चोरों को पकड़ने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख