राजनीति

#अपराध

April 26, 2025

हिमाचल: पेट्रोल पंप पर बवाल, डीलर दो बहनों ने मैनेजर को चप्पलों से पीटा, फाड़े कपड़े

पीड़ित मैनेजर ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Una Crime News

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मंे स्थित एक पेट्रोल पंप पर उस समय हंगामा हो गया, जब दो महिलाआंे ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान दोनों महिलाआंे ने कभी चप्पलों से तो कभी हेल्मेट से शख्स को पीटती रही। इस मारपीट में व्यक्ति के कपड़े भी फाड़ दिए गए। अब यह मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

कहां का है मामला

मामला पुलिस थाना हरोली के तहत पंडोगा से सामने आया है। यह मारपीट पंडोगा में स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ डीलर महिला और उसकी बहन ने की। इन दोनों ने हेल्मेट और चप्पलों से पेट्रोल पंप मालिक को पीट दिया। इतना ही नहीं मैनेजर भी कपड़े भी इन दोनों महिलाओं ने फाड़ दिए। अब पीड़ित मैनेजर ने इसकी शिकायत पुलिस थाना हरोली में दर्ज करवाई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बाइकर्स गैंग ने दिल्ली बॉर्डर पर HRTC की बस का शीशा तोड़ा, ड्राइवर घायल

शुक्रवार शाम की घटना

पेट्रोल पंप मैनेजर पंकज कौशल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार रात को पंप पर डीलर अनीता और उसकी बहन परमजीत कौन पहुंची और उसके साथ बदतमीजी करने लगीं। जब उनकी बात का कोई जवाब नहीं दिया तो दोनों ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस दौरान परमजीत कौर ने मुझे गले से पकड़ा और थप्पड़ मारे और हाथ में पकड़े हेलमेट से पीटा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अनुबंध भर्तियों पर रोक, सरकार ने 20 फरवरी के कानून को बदला

चप्पलों से पीटा

इसी बीच अनीता ने अपनी चप्पल उतारी और पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन और तेल भरवाने आए लोगों के सामने मेरी चप्पलों से बुरी तरह से पिटाई कर दी। दोनों बहनों ने मेरे सारे कपड़े भी फाड़ दिए। पीड़ित मैनेजर पंकज कौशल ने हरोली पुलिस से दोनों बहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें : शादी वाले घर से एक साथ उठी 4 लोगों की अर्थी, दूल्हे ने दी मुखाग्नि- खुशियां हुई खाक

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख