#अपराध

January 10, 2025

हिमाचल: वेतन लेकर घर जा रही थी 22 वर्षीय युवती, कार सवारों ने रास्ते...

कार सवारों ने छीन लिया युवती का पर्स

शेयर करें:

robbery with Scooty Girl

ऊना। हिमाचल प्रदेश में लूटपाट की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। प्रदेश के ऊना जिला से भी एक ऐसी ही खबर सामने आई है। यहां एक 22 साल की युवती के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट की गई। युवती से उसका बैग छीन लिया और आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की शिकायत पीड़ित युवती ने पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।

स्कूटी सवार युवती से लूटपाट

युवती ने बताया कि उसके साथ यह लूटपाट की घटना ऊना जिला के उपमंडल अंब के तहत आते कलरूही रेलवे स्टेशन लाइन के पास हुई है। युवती के अनुसार लूटेरों ने चाकू की नोक पर उसे डराया और उसके बैग को छीन कर फरार हो गए। लुटेरे एक ऑल्टो कार में सवार हो कर आए थे। जिसमें करीब आधा दर्ज लुटेरे सवार थे।

कल ही मिला था वेतन

पुलिस को सौंपी शिकायत में 22 वर्षीय नीलम कुमारी निवासी प्रंभ ने बताया कि वह गगरेट से मुबारकपुर रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर काम करती है। बीते रोज गुरुवार को उसे वेतन मिला था। वेतन लेने के बाद शाम को छुट्टी के बाद वह स्कूटी से घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जब वह रेलवे लाइन कलरूही के पास पहुंची तो एक बिना नंबर प्लेट के ऑल्टो कार उसकी स्कूटी के आगे आकर रूकी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में इस दिन होगी थल सेना की अग्निवीर भर्ती रैली, जानें पूरी डिटेल

चाकू की नोक पर लूटे पैसे

युवती ने बताया कि अचानक कार से आधा दर्जन युवक उतरे और चाकू दिखाकर उसका पर्स छीन लिया और धक्का देकर मौके से फरार हो गए। युवती ने बताया कि पर्स में उसको मिले वेतन के 10 हजार 500 रुपए के अलावा मोबाइल फोन भी था। युवती ने अंब पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिमला में युवक का अपहरण

बता दें कि इसी तरह का एक मामला राजधानी शिमला से भी सामने आया है। यहां कुछ अज्ञात लुटेरों ने एक युवक को सड़क से उठाकर गाड़ी में उसका अपहरण कर लिया और फिर लूटपाट करने के बाद सड़क पर फेंक दिया। पीड़ित युवक ने इसकी शिकायत पुलिस थाना बालूगंज में शिकायत दर्ज करवाई है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: अब नहीं चलेगी पंचायत प्रधान की मनमर्जी, SDM-बीडीओ तय करेंगे BPL परिवार

युवक से की 25 हजार की लूटपाट

पुलिस को सौंपी शिकायत में 25 वर्षीय अमर ने बताया कि वह आसाराम बिल्डिंग फागली शिमला में गैस एजेंसी के पास रहता है। उसने बताया कि बुधवार देर शाम को फागली के पास सड़क पर कुछ अज्ञात लोगांे ने उसे जबरन कार में बैठा लिया। इन लुटेरों ने चार से पांच हजार की नगदी के अलावा 20 हजार गूगल पे से अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। उसके बाद उन्हांेने उसे गाड़ी से बाहर फेंक दिया। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख