#अपराध
June 5, 2025
हिमाचल : घर के अंदर से आई फायरिंग की आवाज, जाकर देखा तो उड़ गए होश
कमरे में पड़ी मिली शख्स की देह, पास ही पड़ी थी बंदू*क
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल के ऊना जिला से एक बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। यह दर्दनाक घटना ऊना जिला के उपमंडल बंगाणा के तहत आती डोहगी पंचायत की है।
मृतक व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय सुरेंद्र कुमार पुत्र महंत राम निवासी डोहगी के रूप में हुई है। सुरेंद्र कुमार ने बुधवार की रात को खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुन कर जब आसपास के लोग घर में पहुंचे तो सुरेंद्र कुमार बिस्तर पर पड़ा था और पास में ही उसकी लाइसेंसी बंदूक पड़ी हुई थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 6 अत्याधुनिक बस अड्डों का होगा निर्माण, सीएम सुक्खू के गृह जिला में बनेंगे 4
ग्रामीणों के अनुसार सुरेंद्र कुमार पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव में था। जिसका कारण उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति खराब होना बताई जा रही है। पत्नी के मानसिक बीमारी के चलते घर में तनावपूर्ण माहौल था। इसी मानसिक तनाव के चलते सुरेंद्र कुमार ने बुधवार की रात को अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
यह भी पढ़ें : विमल नेगी मामला: SP संजीव गांधी को हाईकोर्ट से राहत, सुक्खू सरकार सहित इन्हें जारी किया नोटिस
बताया जा रहा है कि सुरेंद्र ने अपने सिर पर गोली मारी थी। जिसके चलते उसके सिर के चिथड़े उड़ गए थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि सुरेंद्र कुमार के सिर के चीथड़े उड़ चुके हैं। वहीं टांगों के पास ही उसकी बंदूक पड़ी हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर बंगाणा पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच को शुरू कर दिया है। सिर के चीथड़े उड़ने के चलते पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज में भेजा है। मामले की पुष्टि करते हुए बंगाणा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि शव को पहले पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा था, लेकिन यहां से शव को टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : पर्ची फीस पर सीएम सुक्खू का यू टर्न, बोले- हमने नहीं थोपा, फिर कहां से आया आइडिया? जानें
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुरेंद्र कुमार ने जिस बंदूक से आत्महत्या की है, वह उसने जंगली जानवरों से फसलों की रखवाली के लिए ली थी। बंदूक का लाइसेंस भी सुरेंद्र कुमार के नाम पर ही था। एएसपी ऊना संजीव भाटिया का कहना है कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहनता से जांच कर रही है।