#अपराध

June 29, 2025

हिमाचल: कमरे में इस हाल में मिली कॉलेज छात्रा, परिजनों की डांट से थी नाराज

कॉलेज छात्रा ने कमरा बंद कर दे दी अपनी जान

शेयर करें:

Una Collage Girl

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कॉलेज छात्रा ने आत्महत्या कर ली है। मामला बंगाणा उपमंडल की धुंधला पंचायत के तहत आने वाले वेरी गांव का है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय राधा के रूप में हुई है, जो डिग्री कॉलेज बंगाणा में पढ़ाई कर रही थी।

परिजनों से विवाद के छात्रा ने दी जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को राधा का घर पर किसी बात को लेकर अपने परिजनों से विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद वह अपने कमरे में चली गई और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। परिजनों ने शुरुआत में यह मान लिया कि वह शांत होने के लिए अकेले रहना चाहती है, लेकिन जब काफी देर तक राधा बाहर नहीं आई तो उन्हें चिंता हुई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: क्षत-विक्षत हालत में मनूणी खड्ड ने उगली एक और देह, बेटी को देख परिवार हुआ सन्न

कमरे में फंदे पर लटकी मिली बेटी

परिजन जब दरवाजा नहीं खुलवा सके तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। राधा कमरे में फंदे से झूल रही थी। यह देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में तबादलों पर लगी पूरी तरह से रोक, CM की मंजूरी पर ही होगी इमरजेंसी ट्रांसफर

पुलिस कर रही जांच

एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि असली कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो पाएगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है, ताकि इस कदम के पीछे की असल वजह सामने आ सके।

यह भी पढ़ें : श्रीखंड महादेव यात्रा : श्रद्धालुओं को नहीं लूट पाएंगे दुकानदार, यहां देखें खाने-पीने और बिस्तर की रेट लिस्ट

ग्रामीणों में शोक की लहर

इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। राधा एक होनहार छात्रा मानी जाती थी और गांव में उसका व्यवहार बहुत सौम्य था। उसकी असामयिक मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और परिवारिक संवाद की अहमियत को उजागर कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए परिवारों में खुला संवादए समझदारी और भावनात्मक सहयोग अत्यंत आवश्यक है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख