#अपराध
February 14, 2026
हिमाचल में नशा सप्लाई करने निकले थे दो पंजाबी युवक, कार में मिली बड़ी खेप, 21 और 22 है उम्र
पुलिस ने आरोपी की अल्टो कार भी की सीज
शेयर करें:

कुल्लू। जिस उम्र में युवाओं के हाथों में किताबें और सपने होने चाहिए, उस उम्र में कुछ नौजवान नशे के कारोबार में कदम रख रहे हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। ताजा मामला जिला कुल्लू से सामने आया है, जहां 21 और 22 साल के दो युवकों को पुलिस ने नशे की खेप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल्लू जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। पुलिस थाना भुंतर की टीम ने सिंयुड क्षेत्र में नाकाबंदी कर रखी थी और वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल BREAKING: खाई में लुढ़की कार, मां-बेटे समेत 4 की मौके पर ही मौ.त- एक की हालत नाजुक
इसी दौरान सामने से आ रही अल्टो कार नंबर HP-01K-5159 को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। कार में सवार दोनों युवक पुलिस को देखकर घबरा गए, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया। इसके बाद टीम ने वाहन की गहन तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार से 506 ग्राम चरस बरामद हुई। नशे की खेप मिलते ही पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नशे में इस्तेमाल होने वाली कार को भी सीज कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशु उम्र 22 साल पुत्र मुकदर सिंह और पीयूष कुमार उम्र 21 साल पुत्र रविकांत निवासी बाल्मीकि मोहल्ला, जिला गुरदासपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शगुन के पैसों से शुरू हुआ विवाद- पत्नी ने निगला जह.र, पति ने छिड़क दिया पेट्रोल- हुआ अरेस्ट
पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में NDPS एक्ट की धारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन और संभावित नेटवर्क की पहचान के लिए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।