#अपराध
February 1, 2026
हिमाचल: नशे की लत या कमाई का साधन... कार में चरस की बड़ी खेप लेकर निकले तीन यार धरे
नाकाबंदी कर वाहनों की हो रही थी जांच
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे की तस्करी अब सिर्फ कुछ युवाओं तक सीमित नहीं रही है, बल्कि पढ़े-लिखे और समझदार युवक भी इसमें शामिल पाए जा रहे हैं। कई लोगों ने तो नशे को कमाई का साधन ही बना लिया है। ताजा मामला जिला बिलासपुर से सामने आया है, जहां पुलिस ने नशे की बड़ी खेप के साथ तीन आरोपियों को दबोच कर उन्हें गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामला जिला बिलासपुर के कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का है। यहां बीते कल बिलासपुर थाना सदर पुलिस की टीम कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गश्त कर रही थी। पुलिस ने फोरलेन के पास पट्टा नामक स्थान पर नाकाबंदी कर रखी थी और वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रही थी।
यह भी पढ़ें : केंद्रीय बजट 2026 में हिमाचल के लिए हुई बड़ी घोषणा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा; जानें क्या
इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही एक कार (HR 70E-8544) को तलाशी के लिए रोका गया। कार में सवार तीन युवक पुलिस को देखकर थोड़े घबराए और उनकी हरकतें संदिग्ध लगी। टीम ने शक के आधार पर कार की तलाशी ली।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के लिए अहम है आज का बजट : CM सुक्खू की चार मांगों पर टिकी हैं सभी की निगाहें
तलाशी में कार से 1 किलो 170 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। नशे की तस्करी में इस्तेमाल कार को भी सीज कर लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आम जनता से भी अपील की गई है कि यदि किसी को अपने आसपास नशे से जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें, ताकि समाज को नशे की बुराई से बचाया जा सके।
SP बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों के खिलाफ थाना सदर में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।