#अपराध
February 15, 2026
हिमाचल: राशन दुकान की आड़ में नशा बेच रहा था तस्कर, पुलिस ने चरस-अफीम और कैश संग धरा
नशे की भारी खेप के साथ पकड़ा आरोपी
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश में बाहरी राज्यों के नशा तस्करों ने नशे की सप्लाई के लिए प्रदेश को अपना ठिकाना बना लिया है। हालात यह हैं कि दुकानों से चोरी-छिपे नशे का कारोबार फैलाने की कोशिशें लगातार जारी हैं। इसी बीच ताजा मामला जिला ऊना से सामने आया है, जहां पुलिस ने नशे की खेप के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जिला ऊना के टाहलीवाल का है। यहां पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) की गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि टाहलीवाल बाजार में की एक दुकान में नशे की खरीद-फरोख्त कर रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में शिवरात्रि पर मातम: गहरी खाई में गिरी कार- बिना बताए घर से निकले 3 दोस्तों की मौ.त
सूचना को गंभीरता से लेते हुए SIU प्रभारी सुनील संख्यान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। बीते शनिवार रात पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से दुकान पर दबिश दी, ताकि आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा जा सके। पुलिस तुरंत मौके की और रवाना हुई।
इसके बाद टीम ने टाहलीवाल बाजार की एक किराना दुकान पर छापा मारा। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों के बीच काफी चर्चा रही। पुलिस ने दुकान से अलग-अलग तरह के नशीले पदार्थों के बरामद किए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आस्था का सैलाब : 500 साल की हुई मंडी शिवरात्रि- मंदिरों में सुबह से ही उमड़े श्रद्धालु
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी कई वर्षों से टाहलीवाल में किराना दुकान चला रहा था। बाहरी तौर पर यह एक सामान्य दुकान दिखाई देती थी, लेकिन अंदर ही अंदर नशे का अवैध धंधा भी चल रहा था। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पहले भी चरस तस्करी के मामले में जेल जा चुका है, जिससे साफ होता है कि वह पहले से इस धंधे में शामिल रहा है।
यह भी पढ़ें : कल से शुरू होगा हिमाचल बजट सत्र: सियासी गर्मी के बीच बढ़ सकती हैं बैठकों की संख्या,जानें
अनिल शर्मा निवासी जिला रियासी, जम्मू के रूप में हुई है।
मामले की पुष्टि करते हुए SP ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि नशीला पदार्थ कहां से मंगाया जाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। आगे की कार्रवाई के लिए मामला थाना टाहलीवाल को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टा तस्करी करवाता था पंजाब का नेटवर्क, नेपाल से पकड़ा मास्टर माइंड- 6 अरेस्ट
पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी नशे का कारोबार चलता नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।