राजनीति

#अपराध

November 29, 2025

हिमाचल : मां ने फोन चलाने पर टोका बेटा- नाराज होकर घर से फरार, सदमे में परिवार

संजौली चौक से हुआ फरार 15 साल का बच्चा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Missing Child

शिमला। बच्चों में आजकल सहनशीलता बहुत कम रह गई है। माता-पिता के साधारण से अनुरोध या सलाह पर भी कभी-कभी वे अचानक बड़ा कदम उठा लेते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला में सामने आया, जब दसवीं कक्षा का छात्र  छोटी सी बात पर नाराज होकर अचानक घर से गायब हो गया। 

मां ने बेटे को फोन चलाने पर टोका

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते कल देर शाम शिमला जिले में एक महिला ने अपने बेटे की गुमशुदगी की शिकायत संजौली थाना में दर्ज करवाई। शिकायत में महिला, स्मृति चंदनी ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अपने 15 साल के बेटे को फोन चलाने पर टोका था। जिसके बाद वह परिजनों से नाराज चल रहा था । 

यह भी पढ़ें : महंगाई के बीच हिमाचल की जनता को राहत- दूध की कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जानें

पढ़ाई करने को कहा तो हुआ नाराज

स्मृति चंदनी ठाकुर ने आगे बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्होंने अपने बेटे का मोबाइल फोन अपने पास रखा था ताकि वह पढ़ाई पर ध्यान दे सके। यह कदम उन्हें जरूरी लगा, ताकि पढ़ाई के समय शिवेश का ध्यान मोबाइल पर न बंट जाए। 

संजौली चौक से हुआ फरार

मगर,  26 नवंबर की शाम लगभग 6:15 बजे, कोचिंग से लौटते हुए शिवेश संजौली चौक पर अपनी मां से मिला। मां ने उससे कहा कि वह सड़क पर आए, ताकि पिता की कार से सामान उतारने में मदद कर सके।  लेकिन उस पल शिवेश ने अपने कदमों को किसी और दिशा में मोड़ दिया और वहां से चला गया।

यह भी पढ़ें : कर्ज से ही चलेगा हिमाचल! सुक्खू सरकार ने फिर उठाया 350 करोड़ का नया बोझ

घर नहीं पहुंचा बेटा 

घर लौटकर मां ने देखा कि शिवेश घर नहीं आया। परिवार ने देर तक उसका इंतजार किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घबराए हुए परिजनों ने तुरंत संजौली थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई और पुलिस से बेटे की तलाश में मदद मांगी।

पुलिस कर रही बच्चे की तलाश

शिवेश का परिवार अब हर जगह उसके बारे में जानकारी जुटाने में लगा हुआ है। परिवार का कहना है कि वह शांत और होशियार छात्र है, और अचानक घर छोड़कर चले जाना उनके लिए आश्चर्यजनक और चिंता का विषय है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है और लोगों से अपील की है कि यदि किसी ने शिवेश को देखा है, तो तुरंत स्थानीय थाना या परिवार से संपर्क करें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख