#अपराध

May 12, 2026

हिमाचल: फौजी ने इंस्टाग्राम पर फंसाई युवती, शादी के नाम पर लूटता रहा इज्जत- अब रिश्ते से मुकरा

युवती के साथ बनाए शारीरिक संबंध

शेयर करें:

Una Himachal News

ऊना। सोशल मीडिया और ऑनलाइन दोस्ती के बढ़ते दौर में अब युवतियां भी ठगी और धोखे का शिकार हो रही हैं। कई आरोपी पहले प्यार और भरोसे का नाटक करते हैं, फिर शादी का झांसा देकर युवतियों का शोषण करते हैं। ऐसा ही एक मामला जिला ऊना से सामने आया है, जहां एक युवती ने एक युवक पर शादी का वादा कर दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 इंस्टाग्राम के जरिए फौजी से हुई बात 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला ऊना के अंब उपमंडल का है। यहां  एक फौजी जवान पर आरोप है कि उसने युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म  किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी युवक से हुई थी। जो पंजाब के होशियारपुर जिले की रामगढ़ तहसील का रहने वाला बताया जा रहा है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: प्रेमी के सामने युवती को कुच.ल फरार हुआ वाहन, पंजाब से भागकर शादी करने आए थे

प्यार और भरोसे का किया नाटक 

शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे प्यार और भरोसे में लेकर शादी करने का वादा किया। आरोपी खुद को गंभीर रिश्ते में होने की बात कहता रहा, जिसके चलते युवती ने उस पर भरोसा कर लिया।

युवती के साथ बनाए शारीरिक संबंध

शिकायत के अनुसार आरोपी कई बार अंब और आसपास के इलाकों में युवती से मिलने आया। इस दौरान उसने शादी का भरोसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का कहना है कि आरोपी लंबे समय तक उसे झूठे आश्वासन देता रहा और हर बार शादी की बात कहकर उसे भरोसे में लेता रहा।

 

यह भी पढ़ें : नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का सबसे बड़ा फैसला- अब सरकारी नौकरी से पहले होगा चिट्टा टेस्ट

शादी की बात करते ही बदल दिया व्यवहार

युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके विश्वास का फायदा उठाकर उसका मानसिक और शारीरिक शोषण किया। मामले में नया मोड़ तब आया जब युवती ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाना शुरू किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी के व्यवहार में अचानक बदलाव आने लगा।

आरोपी ने शादी से किया इनकार 

उसने युवती से बातचीत कम कर दी और उससे दूरी बनाने लगा। काफी समय तक टालमटोल करने के बाद आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। आरोपी के इस रवैये से युवती पूरी तरह टूट गई और खुद को ठगा हुआ महसूस करने लगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्मार्ट मीटर की आरती उतारकर जताया विरोध: बंद पड़ी दुकान का आया 22 हजार बिल, विभाग मौन

आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग 

इसके बाद पीड़िता अंब थाने पहुंची और पुलिस को पूरी आपबीती सुनाई। युवती ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी सैनिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच 

DSP अंब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और जांच पूरी होने के बाद अगला कदम उठाया जाएगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख