#अपराध

May 16, 2026

हिमाचल: 'साथ जियेंगे-साथ म*रेंगे...' नशा भी साथ ही बेचेंगे; ढेर सारे चिट्टे संग धरे बाइक सवार पति-पत्नी

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Himachal Pradesh

सोलन। सात जन्मों तक साथ निभाने और सुख-दुख में एक-दूसरे का सहारा बनने की कसमें खाने वाला एक पति-पत्नी ऐसा रास्ता चुन बैठे, जिसने सबको हैरान कर दिया। ताजा मामला जिला सोलन से सामने आया है।  यहां पर एक दंपति को पुलिस ने नशे की खेप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।   

गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सोलन के कुमारहट्टी का है। इस इलाके में पुलिस गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग बाइक पर नशे की खेप लेकर गुजरने वाले हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कमरे में दम तोड़ चुकी थी महिला, रोते हुए बार-बार मां को हिलाता रहा 3 साल का मासूम

शक के आधार पर रोकी बाइक 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पट्टा मोड़ (कुमारहट्टी) के पास नाका लगाया और आने-जाने वाले वाहनों की जांच और सख्ती से शुरू कर दी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर आ रहे युवक और महिला को शक के आधार पर रोका गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : प्रत्याशी ने पहले वापस लिया नामांकन, फिर अधिकारी से फार्म छीन हुआ फरार; थाने पहुंचा मामला

 

पुलिस को देख दोनों घबरा गए और संदिग्ध हरते करने लगे।  पुलिस ने शक के आधार पर दोनों की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 10.38 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने बीना देरी के दोनों को हिरासत में ले लिया। 

आरोपियों की पहचान

  • जतिंदर (28) पुत्र मुन्ना लाल निवासी सेक्टर-45 बुडैल, चण्डीगढ़
  • स्वाति (27) पत्नी जतिंदर निवासी सेक्टर-45 बुडैल, चण्डीगढ़ के रूप में हुई है। 

पुलिस रिमांड पर भेजे गए आरोपी

पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। दोनों के खिलाफ धर्मपुर थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि धर्मपुर और सदर सोलन थाना क्षेत्र में दर्ज दोनों मामलों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : एक-दो नहीं... युवक ने दोस्त पर चा**कू से कर दिए कई वा*र, दृश्य देख लोगों की निकली चीखें

 

अब पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच

पुलिस आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं आरोपी पहले भी किसी नशा तस्करी या अन्य आपराधिक मामलों में शामिल तो नहीं रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख