#अपराध
May 16, 2026
हिमाचल: कमरे में दम तोड़ चुकी थी महिला, रोते हुए बार-बार मां को हिलाता रहा 3 साल का मासूम
30 साल की महिला ने बंद कमरे में उठाया गलत कदम, 3 साल के बच्चे की थी मां
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने ममता के आंचल को भी झकझोर कर रख दिया है। सुंदरनगर के तुनाही मोहल्ला में एक 30 वर्षीय महिला ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। इस पूरी घटना का सबसे दिल दहला देने वाला पहलू यह रहा कि महिला का तीन साल का मासूम बेटा अपनी मां को फंदे से लटका देख कमरे में ही रोता.बिलखता रहा, लेकिन उसे यह समझ नहीं था कि उसकी मां अब हमेशा के लिए उससे दूर जा चुकी है।
मृतका की पहचान 30 वर्षीय वनिता पत्नी दिनेश कुमार निवासी बीबीएमबी कॉलोनी तुनाही मोहल्ला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय महिला घर में अपने छोटे बेटे के साथ अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : प्रत्याशी ने पहले वापस लिया नामांकन, फिर अधिकारी से फार्म छीन हुआ फरार; थाने पहुंचा मामला
परिजनों के अनुसार जब वे वापस घर लौटे तो कमरे के भीतर से बच्चे के लगातार रोने की आवाज सुनाई दी। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था, जिससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।
यह भी पढ़ें : एक-दो नहीं... युवक ने दोस्त पर चा**कू से कर दिए कई वा*र, दृश्य देख लोगों की निकली चीखें
अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने तुरंत दरवाजा तोड़ा। जैसे ही वे कमरे के भीतर पहुंचे तो सामने का दृश्य देखकर सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। कमरे में वनिता फंदे से लटकी हुई थी, जबकि उसका तीन वर्षीय बेटा पास खड़ा मां को देख जोर-जोर से रो रहा था।
स्थानीय लोगों के अनुसार मासूम बच्चा अपनी मां को लगातार आवाज लगा रहा था। वह समझ ही नहीं पा रहा था कि आखिर उसकी मां उससे बात क्यों नहीं कर रही। कमरे का यह दृश्य इतना दर्दनाक था कि मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। परिजनों ने तुरंत महिला को नीचे उतारा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल कांग्रेस पर बरसे अनुराग ठाकुर, बोले- 'ये सिर्फ यारां दीं सरकार' भ्रष्टाचार में डूबे हैं इनके नेता
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
यह भी पढ़ें : HRTC की हालत खराब: घाटा 2200 करोड़ के पार- अब महंगे डीजल ने बढ़ाई टेंशन, बंद हो सकते हैं कई रूट
स्थानीय लोगों का कहना है कि वनिता का व्यवहार सामान्य था और किसी ने भी इस तरह की घटना की कल्पना नहीं की थी। घटना से कुछ समय पहले तक वह मोहल्ले में सामान्य रूप से लोगों से बातचीत कर रही थी। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं तीन साल के मासूम की हालत देख हर कोई भावुक नजर आया। इलाके में इस घटना को लेकर गहरी संवेदना और स्तब्धता का माहौल बना हुआ है।