राजनीति

#अपराध

April 25, 2025

हिमाचल: 5 महीने पहले ही हुई थी नेहा की शादी- फौजी पति, सास सहित 4 अरेस्ट, 2 ननदें फरार

पांच महीने पहले हुई थी शादी, परिजन बोले—जहर देकर मारी गई बेटी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ उपमंडल के रामपुर गांव में नवविवाहिता नेहा झींझरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। नेहा की शादी महज पांच महीने पहले एक आर्मी जवान से हुई थी, लेकिन अब उसकी मौत पर सवाल उठ रहे हैं। नेहा ने चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान बुधवार को दम तोड़ा। वह बीते पांच दिनों से मौत से जूझ रही थी।

पति, सास सहित 4 गिरफ्तार

मृतका के परिजनों का आरोप है कि नेहा को ससुराल पक्ष द्वारा जहर दिया गया। उन्होंने नेहा के पति, सास, ससुर और एक अन्य रिश्तेदार पर हत्या और दहेज उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दो अन्य आरोपी नेहा की दो ननदें अब भी फरार हैं। डीएसपी भीष्म ठाकुर के अनुसार, फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

 

यह भी पढ़ें : पहलगाम घटना के बीच पाकिस्तानी रेंजर्स ने पंजाब बॉर्डर पर पकड़ा BSF जवान

हाईवे जाम, शव रखकर किया गया धरना

गुरुवार को गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने नेहा का शव नालागढ़ पुलिस थाने के बाहर और NH-105 के बायपास पर रखकर जोरदार धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। पुलिस पर लापरवाही और मामले को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाते हुए, प्रदर्शनकारियों ने दो अन्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। करीब तीन घंटे तक चले धरने के कारण हाईवे दोनों ओर जाम हो गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

 

यह भी पढ़ें : पहलगाम घटना पर हिमाचल में जबरदस्त प्रदर्शन, कांग्रेस ने स्थगित की रैली- बाजार बंद, लोगों में रोष

तनावपूर्ण माहौल, पुलिस पर भरोसा नहीं

घटना के बाद से नालागढ़ क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। एसपी बद्दी विनोद धीमान, डीएसपी नालागढ़ और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन डटे रहे। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा नहीं मिलता, तब तक वे शव नहीं उठाएंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेशर्म टीचर की करतूत, छात्रा से स्कूल में की छेड़छाड़- फोन पर भेजे गंदे मैसेज

समाज में फिर गूंजा दहेज उत्पीड़न का मुद्दा

यह मामला समाज में दहेज उत्पीड़न और नवविवाहिताओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी इस मुद्दे पर आवाज़ बुलंद की है और नेहा को न्याय दिलाने की मांग की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, लेकिन प्रदर्शन अब भी जारी है। पुलिस ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है, परिजनों ने साफ किया है कि वे आश्वासनों से नहीं, कार्रवाई से संतुष्ट होंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख