#अपराध
May 9, 2026
हिमाचल में ड्रग माफिया पर शिकंजा- पुलिस ने रेड कर पकड़े UP के आरोपी, भारी खेप बरामद
भारी मात्रा में मिली नशीली दवाइयां
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और ड्रग विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए टीम ने सालासर कॉम्प्लेक्स में भारी मात्रा में प्रतिबंधित और नशीली दवाएं बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामलाा जिला सोलन के बद्दी का है। यहां पर वीरवार को ड्रग विभाग नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिला कि कुछ लोग इलाके में नशे की सप्लाई कर रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर सालासर कॉम्प्लेक्स में दबिश दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : ऑफिस से हाफ डे लेकर घर लौटा नगर निगम अधिकारी, कमरे में उठाया गलत कदम- सदमे में परिवार
छापेमारी के दौरान टीम को भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं मिलीं। जांच में कुल 2,23,084 नशीली गोलियां बरामद हुईं। इनमें ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड की 1,61,920 गोलियां और अल्प्राजोलम (एट्राक्स-0.5) की 61,164 गोलियां शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं मिलने के बाद पुलिस और ड्रग विभाग भी हैरान रह गया। माना जा रहा है कि इन दवाओं का इस्तेमाल बड़े स्तर पर नशे के कारोबार में किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
अनुराग शुक्ला उम्र 38 साल, निवासी किदवई नगर, कानपुर (उत्तर प्रदेश)
शिव पूजन प्रजापति उम्र 25 साल, निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दादी बनाम पोती : एक को BJP तो दूसरी को कांग्रेस ने थमाया टिकट, होगा कड़ा मुकाबला
दोनों आरोपी काफी समय से बद्दी में रहकर इस अवैध कारोबार को चला रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस और परमिट के प्रतिबंधित दवाओं का भंडारण और सप्लाई कर रहे थे। पुलिस को मौके से कई अन्य संदिग्ध दवाएं भी मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं कहां से लाई गई थीं और इन्हें किन-किन जगहों पर सप्लाई किया जाना था।
फिलहाल बद्दी थाना में आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।