#अपराध
March 28, 2026
हिमाचल: कार रोक व्यक्ति पर हम*ला, 3 आरोपी फरार- CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
18 साल से अपना क्लिनिक चलाता है पीड़ित व्यक्ति
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक क्लीनिक संचालक पर सरेआम जानलेवा हमला किया गया। चक्कां गांव के पास हुई इस हिंसक घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। हमलावरों ने जिस बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया, उससे क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार सुखदेव वर्मा बद्दी इलाके में पिछले करीब 18 वर्षों से अपना क्लीनिक चला रहे हैं और क्षेत्र के जाने-माने व्यक्ति हैं। घटना वीरवार रात करीब 9 बजे की है जब वे अपना काम निपटाकर कार से घर लौट रहे थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: हंसी-खुशी घर लौट रहा था परिवार, बीच रास्ते गहरी खड्ड में गिरी कार- 3 लोगों की हुई मौ*त
जैसे ही वे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-2 के पास पहुंचे, तभी एक संदिग्ध कार ने उनकी गाड़ी का रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि सुखदेव कुछ समझ पाते, उस कार से 3 अज्ञात हमलावर नीचे उतरे। उन्होंने सुखदेव को जबरन उनकी गाड़ी से बाहर खींच लिया और उन पर डंडों व धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। लहूलुहान हालत में सुखदेव को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि उनकी चोटें इतनी गंभीर थीं कि प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल वे डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के जसविन्द्र की आबू धाबी में मौ*त, ड्रोन हम*ले ने छीना परिवार का कमाऊ बेटा
बद्दी पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू कर दी है। SHO बद्दी शिवराम कृष्ण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि:
पुलिस अब इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की कार और उनकी पहचान की जा सके।
यह भी पढ़ें : वाह हिमाचल पुलिस! बर्फ में फंसे टूरिस्ट को कंधे पर उठाया, 3KM पैदल चलकर बचाई जा*न
18 साल से सेवा दे रहे क्लिनिक संचालक पर इस तरह के हमले से स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि रात के समय गश्त बढ़ाई जानी चाहिए ताकि अपराधी इस तरह की हिमाकत ना कर सकें। अब सभी की नजरें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं कि आखिर कब इन आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाता है।