#हादसा

March 28, 2026

हिमाचल: हंसी-खुशी घर लौट रहा था परिवार, बीच रास्ते गहरी खड्ड में गिरी कार- 3 लोगों की हुई मौ*त

दो घा*यलों को किया टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर

शेयर करें:

himachal accident

कांगड़। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई, जबकि दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

निजी कार्यक्रम से लौटते वक्त हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पेश आया है। बता दें कि कार में सवार सभी लोग एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही गाड़ी चडी-घेरा मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास पहुंची, चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे खड्ड की तरफ जा गिरी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के जसविन्द्र की आबू धाबी में मौ*त, ड्रोन हम*ले ने छीना परिवार का कमाऊ बेटा

 

हादसा इतना भयानक कि गाड़ी के उड़े परखच्चे

इस हादसे का पता आज शनिवार सुबह तब चला जब स्थानीय लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे। उन्होंने नीचे खाई में एक बुरी तरह टूटी हुई कार देखी। देखने वालों के मुताबिक, गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी थी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हादसा रात के अंधेरे में हुआ और घायलों को काफी देर तक कोई मदद नहीं मिल पाई। 

मृतकों की पहचान 

अध्यापक बहादुर उम्र 40 साल 
उनके परिवार की दो बेटियां शामिल है। जिनमें एक करीना देवी उम्र 18 साल के रुप में हुई है। 

 

कार खाई में गिरने से तीन की मौत - Dainik Bhaskar

 

108 एम्बुलेंस को दी सूचना

सुबह जब राहगीरों ने हादसा देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पुलिस टीम और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खड्ड से सड़क तक लाया गया और वहीं, उनकी पत्नी और एक अन्य बेटी को घायल हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

 

यह भी पढ़ें : लद्दाख के जोजिला दर्रे पर एवलांच, 7 लोगों की मौ*त-श्रीनगर-लेह हाईवे बंद

जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या फिर वाहन में किसी तकनीकी खराबी की वजह से।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख