#अपराध

April 6, 2025

हिमाचल: परिजनों को बेसहारा छोड़ गया 24 साल का जवान बेटा, सदमें में परिवार

बीएड की पढ़ाई कर रहा था युवक, आठ दिन पहले आया था घर

शेयर करें:

Solan Boy News

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में एक परिवार पर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनके 24 साल के बेटे की मौत हो गई। बेटे की मौत का परिवार को गहरा सदमा लगा है। युवक ने कीटनाशक दवा पी ली थी। जिसके चलते उसे उपचार के लिए आईजीएमसी में भर्ती करवाया गया था। लेकिन परिवार की उम्मीदें उस समय टूट गईं, जब युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सोलन जिला से सामने आया मामला

यह मामला सोलन जिला के पुलिस चौकी सपरून के तहत सामने आया है। बताया जा रहा है कि पुलिस चौकी सपरून के तहत आते गांव देवठी में एक युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया था। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में खाकी पर दाग: ट्रक ने कुचली मां, इंसाफ मांगने आए बेटे को थानेदार ने पीटा

24 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गया युवक

मृतक युवक की पहचान 24 वर्षीय रितिक शर्मा उर्फ राहुल पुत्र राकेश कुमार शर्मा निवासी गांव व डाकघर देवठी तहसील जिला सोलन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक रितिक कुनिहार में बीएड की पढ़ाई कर रहा था और वह 28 मार्च 2025 को छुट्टी पर अपने गांव देवठी आया था। तीन अप्रैल को युवक ने गलती से कीटनाशक पी लिया था। जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे क्षेत्रीय अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची, जहां युवक के परिजनों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : खड्ड में डूबा 12वीं कक्षा का छात्र, माता-पिता और बूढ़ी दादी का था लाडला

आईजीएमसी में तोड़ा दम

तीन अप्रैल को युवक की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया गया था। जहां पांच अप्रैल को युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम आईजीएमसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगमी जांच शुरू कर दी है। अब तक की जांच में परिजनों ने किसी पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच को आगे बढ़ाया है। पुलिस इस मामले में धारा 194 बीएनएसएस 2023 के तहत कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख