#अपराध

June 9, 2025

हिमाचल में दो डंपरों पर लगी थी एक ही नंबर प्लेट, चेकिंग करने पर गाडियों में मिली कई नंबर प्लेट्स

आरटीओ ने मामले की शिकायत पुलिस में करवाई दर्ज

शेयर करें:

himachal news

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में सड़क सुरक्षा और खनन नियमों को लेकर एक बड़ी और साहसिक कार्रवाई सामने आई है। बीते कल रविवार को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी यानी RTO के नेतृत्व में परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग-7 चंडीगढ़-कालाअंब-पांवटा साहिब-देहरादून पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते दो डंपरों को पकड़ा, जिन पर एक ही नंबर प्लेट लगी हुई थी।

कैसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा?

जानकारी के अनुसार, सिरमौर RTO जब एक सरकारी कार्यक्रम के सिलसिले में नाहन से शिलाई जा रही थीं। इस बीच उनकी टीम बोहलियों स्थान पर पहुंची तो उन्होंने एचआर 58सी 0099 नंबर का एक डंपर देखा जो खनन सामग्री से ओवरलोड था।

 

यह भी पढ़ें : कड़छम परियोजना भरेगी सुक्खू सरकार का खाली खजाना, एक हजार करोड़ की होगी कमाई

 

जांच के दौरान उस डम्पर का तुरंत चालान किया गया। लेकिन इससे भी चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब करीब आधा किलोमीटर आगे बढ़ते ही टीम को फिर से उसी नंबर प्लेट वाला एक और डंपर मिलता है।

एक डम्पर में मिली 4 नम्बर प्लेट्स

इससे RTO को जब तमाम गतिविधियां संदिग्ध लगी तो उनका शक गहराया और जब उन्होंने दूसरे डंपर की तलाशी ली गई तो उसमें से चार अलग-अलग नंबर प्लेट्स बरामद हुईं

  • HR58D-3618
  • HR58E-7426
  • HR58D-3366
  • HR58C-0099 (वर्तमान में दोनों डंपरों पर लगी)

ये स्पष्ट संकेत थे कि डंपर ऑपरेटर न केवल ओवरलोडिंग कर रहे थे, बल्कि नंबर प्लेट की अदला-बदली से फर्जीवाड़ा भी कर रहे थे।

चालान और FIR

RTO ने दोनों डंपरों को मौके पर ही सीज़ किया गया और भारी भरकम चालान काटे गए। आरटीओ ने तुरंत इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवा दी है ताकि फर्जीवाड़े की विस्तृत जांच हो सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिलचिलाती गर्मी में लगा था NCC का कैंप, 14 छात्रों की हालत हुई खराब- पहुंचे अस्पताल

 

इसी कड़ी में RTO टीम ने पांवटा साहिब में भी अभियान चलाया, जहां तीन और डंपरों को ओवरलोडिंग के चलते पकड़ा गया। इसके अलावा पांच ट्रैक्टर ऐसे भी मिले जिनमें क्षमता से अधिक लकड़ी भरी हुई थी। इन सभी 10 वाहनों पर कुल मिलाकर करीब 5 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया।

RTO का सख्त संदेश

RTO सिरमौर सोना चंदेल ने साफ कहा कि परिवहन विभाग नियमों की अनदेखी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। ओवरलोडिंग, फर्जी नंबर प्लेट और ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख