#अपराध

April 26, 2026

हिमाचल में यमुना किनारे मिली लड़की की देह- युवक ने निगला ज*हर, सदमे में दोनों परिवार

उचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम 

शेयर करें:

Yamuna river

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र में बीते शनिवार का दिन बेहद दुखद घटनाओं के नाम रहा। यहां एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में हुई मौतों ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया जिससे लोगों में शोक का माहौल बना हुआ है।

नदी किनारे मिला युवती का शव

पहली घटना यमुना नदी के किनारे स्वर्गधाम के पास की है, जहां एक किशोरी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली, टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी किनारे से बाहर निकाला गया।  मृतका की पहचान आस्था उम्र 15 साल निवासी वार्ड नंबर 10 पांवटा साहिब के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता की डांट पर छोड़ा घर, 50 साल बाद लौटा वापस- इकलौते भाई को देख बहनें भावुक

पिछले कुछ दिनों से थी लापता 

बताया जा रहा है कि आस्था पिछले कुछ दिनों से लापता थी और उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही पुलिस में दर्ज करवाई थी। परिवार वाले लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन अब उसका शव मिलने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्ट के बाद होगा मौत के असली कारण का खुलासा 

अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा है या इसके पीछे कोई और वजह है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गर्मी ने किया बुरा हाल : 42 डिग्री पहुंचा पारा, कई जिलों में लू का अलर्ट जारी

युवक ने निगला जहरीला पदार्थ 

वहीं दूसरी दुखद घटना माजरा थाना क्षेत्र के गांव सुरजपुर में सामने आई है। यहां एक 20 वर्षीय युवक ने घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया।

उचार के दौरान युवक ने तोड़ा दम 

परिजन उसे तुरंत चंडीगढ़ लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में यमुना किनारे मिली लड़की की देह- युवक ने निगला ज*हर, सदमे में दोनों परिवार

पुलिस कर रही मामले की जांच  

फिलहाल पुलिस दोनों ही मामलों में जांच कर रही है और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों घटनाओं के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख