#अपराध

January 31, 2026

हिमाचल में पकड़ी गई विदेशी महिला से मिला फर्जी आधार कार्ड- क्या रचा जा रहा था षड्यंत्र?

नकली आधार कार्ड लेकर घूम रही थी महिला

शेयर करें:

fake documents

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत की पहचान हासिल करने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अभी हाल ही में सिरमौर जिले के नाहन में पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की एक महिला के पास भारतीय आधार कार्ड मिलने के बाद सुरक्षा और पहचान प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब यह मामला सिर्फ एक विदेशी नागरिक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क या गिरोह की आशंका को देखते हुए जांच का दायरा दिल्ली तक बढ़ा दिया गया है।

नकली आधार कार्ड लेकर घूम रही थी महिला

बता दें कि 22 जनवरी को नाहन के शक्तिनगर के पास पुलिस ने एक विदेशी महिला को फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ा। महिला उज्बेकिस्तान की निवासी थी और उसके पास भारत में रहने के लिए वैध पासपोर्ट या वीजा नहीं था। पुलिस ने महिला से और पूछताछ की तो पता चला कि उसने दिल्ली में भारतीय आधार कार्ड बनवाया था, जबकि उसके पास भारत में रहने का कोई वैध दस्तावेज नहीं था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बर्थडे पार्टी से वापस लौट रहे थे पति-पत्नी, खाई में गिरी कार- 8 वर्षीय मासूम हुआ अनाथ

साथ में मिला युवक नहीं था महिला का पति 

इसके साथ महिला ने कार में मौजूद युवक को अपना पति बताया, लेकिन यह दावा जांच में सही साबित नहीं हुआ। अब पुलिस की टीम दिल्ली रवाना हो गई है ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला ने आधार कार्ड कैसे बनवाया और कहीं कोई गिरोह तो इसमें शामिल नहीं है, जो विदेशी नागरिकों के नाम पर भारत में फर्जी दस्तावेज बनाता हो।

क्या था मामला ? 

प्रदेश के जिला सिरमौर से बीते 22 जनवरी की रात पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि नाहन के शक्तिनगर से आगे कैंची मोड़ के पास सड़क किनारे एक कार संदिग्ध हालत में खड़ी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि कार नाली में एक तरफ धंसी हुई थी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : रिटायरमेंट से एक दिन पहले प्रमोशन का तोहफा- 24 घंटे के लिए बड़ी अधिकारी बनीं सुनीता

क्या किसी गिरोह से जुड़ी है महिला

कार की चालक सीट पर बैठे युवक ने खुद को सैफ क्वेजिलबाश (ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश) बताया, जबकि सामने वाली सीट पर महिला बैठी थी। महिला ने अपना नाम उज्बेकिस्तान की निवासी बताया, लेकिन जब पासपोर्ट और भारत में रहने से जुड़े दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागज नहीं दिखा सकी। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला भारत में कैसे आई और उसके पीछे कोई गिरोह तो नहीं है।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

SP NS नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला से भारत का आधार कार्ड बरामद हुआ है और अब पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि महिला किसी अनैतिक या आपराधिक गतिविधि में तो शामिल नहीं थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंचायत प्रधानों का कार्यकाल आज समाप्त: चुनावों की तैयारी शुरू- मतदाता सूची जारी

पुलिस ने महिला के खिलाफ फॉरेनर्स एक्ट की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही कार में मौजूद युवक से भी पूछताछ की जा रही है कि वह महिला के साथ क्यों था और उसे बिना दस्तावेजों के अपने साथ क्यों ले जा रहा था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख