#अपराध

July 9, 2025

हिमाचल: सरकारी स्कूल में शिक्षक ने योगा सिखाते समय छात्रा से की नीच हरकत, एक माह में तीसरा मामला

सातवीं की छात्रा ने अपने शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप

शेयर करें:

Himachal Sirmaur Govt School

नाहन। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर गुरु शिष्या का रिश्ता तार तार हुआ है। हिमाचल के सिरमौर जिला के एक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा ने अपने ही शिक्षक पर उसके साथ छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बड़ी बात यह है कि सिरमौर जिला में एक माह में ही यह तीसरा ऐसा मामला सामने आ गया है, जिसमें स्कूली छात्राओं ने अपने शिक्षक पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

एक माह में तीसरा मामला

बता दें कि इससे पहले जून माह में सिरमौर जिला के राजगढ़ के एक सरकारी सकूल की 24 छात्राओं ने अपने शिक्षक पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और शिक्षा विभाग ने भी उसे सस्पेंड कर दिया था। वहीं उसके कुछ ही दिन बाद सिरमौर के पच्छाद में भी एक सरकारी स्कूल की करीब छह छात्राओं ने शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए थे। 

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू की कंगना सहित BJP नेताओं को नसीहत, राजनीति करने से अच्छा जिम्मेदारी निभाएं

सातवीं कक्षा की छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

अब इसी तरह के एक और मामला नाहन क्षेत्र से सामने आया है। स्कूलों में बढ़ते इस तरह के मामलों से अभिभावक भी अब अपनी बेटियों को स्कूल भेजन से डर रहे हैं। ताजा सामने आए मामले में सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा ने अपने शिक्षक पर योगा सिखाते समय अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। यह घटना 21 जून की बताई जा रही है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: जेपी नड्डा ने आपदा पीड़ितों से की मुलाकात, विशेष राहत पैकेज पर कही बड़ी बात

योगा सिखाते शिक्षक ने की गंदी हरकत

छात्रा ने अपने परिजनों को बताया कि योगा शिक्षक ने योगा सिखाते समय उसके साथ छेड़छाड़ की थी। इतना ही नहीं उसने छात्रा को धमकी भी दी थी कि यदि उसने इस बात का जिक्र किसी से भी किया तो उसका नाम स्कूल से काट दिया जाएगा। बेटी की बात सुन कर उसकी मां ने नाहन के महिला पुलिस थाना में 7 जुलाई को मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को तुरंत हिरासत में ले लिया है।

 

यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू का ऐलान: आपदा पीड़ितों को घर बनाने को देंगे 7 लाख, गाय खरीदने को 50 हजार

क्या बोले एसपी सिरमौर

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि छात्रा की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता ;बीएनएसद्ध की संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 22 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : मंत्री जगत नेगी ने कसा MP कंगना पर तंज, नसीहत देते बोले- 'रील और रियल लाइफ में फर्क होता है'

 

बता दें कि एक ही महीने में और एक ही जिला के तीसरे सरकारी स्कूल से इस तरह की घटना का सामने आना अपने आप में बड़े सवाल पैदा कर रहा है। अब लोग अपनी बेटियों को स्कूल भेजने से भी डरने लगे हैं। लोगों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं। वहीं जिला में एक माह में सामने आई इस तरह की तीसरी घटना ने शिक्षा विभाग की भी नींद उड़ा दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख