#अपराध

October 17, 2025

हिमाचल: पूर्व उपप्रधान को दिन दिहाड़े मारी गो*ली, इंटरकास्ट मैरिज करने के बाद से मिल रही थी धम*कियां

एक साल पहले की थी इंटरकास्ट शादी

शेयर करें:

Intercaste Marriage Conflict

सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में आज यानी शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला दिया। जहां एक पूर्व उपप्रधान पर अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े गोलियां चला दीं। यह हमला उस वक्त हुआ जब वह अपनी कार से साईं की ओर जा रहे थे। अचानक घात लगाकर आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी।

ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं सोहन

जानकारी के अनुसार, जिला सोलन के तहत आते औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की ग्राम पंचायत साईं के खाली गांव के रहने वाले पूर्व उपप्रधान सोहनलाल दिनदहाड़े गोलियां चला दीं। एक गोली उनके बाजू में जा लगी, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने होशियार सिंह को नहीं दी पेंशन, हाईकोर्ट ने लगाई फटकार; पूछा- क्यों नहीं हुआ भुगतान

 

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सोहनलाल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। वहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें चंडीगढ़ के PGI रेफर कर दिया। फिलहाल वे ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

एक साल पहले की थी इंटरकास्ट शादी

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोहनलाल ने लगभग एक साल पहले इंटरकास्ट शादी की थी, जिसका उनकी पत्नी के परिजनों ने विरोध किया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही वे गांव लौटे थे और तब से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह हमला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मिलते ही बरोटीवाला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या के प्रयास IPC की धारा 307 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मोबाइल कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: सुक्खू सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे पेंशनर, डीए चोर गद्दी छोड़ के लगाए नारे

 

बद्दी जैसे व्यस्त औद्योगिक क्षेत्र में इस तरह की गोलीबारी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

गिरफ्तारी की मांग कर रहे परिजन

वहीं, सोहनलाल के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख