#अपराध
May 6, 2025
हिमाचल: आईपीएस की पत्नी से महिला कॉन्स्टेबल ने की 10 लाख रुपए की ठगी
पुलिस में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज
शेयर करें:

शिमला। पुलिस का काम आम जनता को ठगी से बचाना होता है। लेकिन अगर किसी पुलिसवाले को दूसरा पुलिसवाला ही ठग ले तो उसे आप क्या कहेंगे? कुछ इसी तरह की घटना हिमाचल प्रदेश में हुई है, जहां एक आपीएस की पत्नी को महिला कॉन्स्टेबल ने झांसा लेकर 10 लाख रुपए की ठगी कर दी। अब आईपीएस की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता आईपीएस की पत्नी का कहना है कि साल 2020 से 2022 तक उसके पति की पोस्टिंग असम की राजधानी गुवाहाटी में हुआ करती थी। तभी असम पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल ने उनसे यह कहकर 10 लाख रुपए उधार लिए थे कि वह जल्दी ही रकम लौटा देगी। लेकिन उसने अपना वादा पूरा नहीं किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 8वीं की छात्रा के साथ शिक्षक ने होटल में 10 दिन तक की नीचता, मिली ऐसी सजा
आईपीएस की पत्नी ने महिला कॉन्स्टेबल से जब भी रकम वापस मांगी तो उसने पहले तो टालमटोल की, फिर समय के साथ फोन उठाना भी बंद कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि अब उस कॉन्स्टेबल ने पैसा लौटाने से साफ इनकार कर दिया है।
यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य बोले: पहाड़ चीरकर शिमला से रामपुर तक बनाएंगे फोरलेन, केंद्र को लिखी चिट्ठी
पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला कॉन्स्टेबल को पूछताछ के लिए समन भेजने पर विचार कर रही है। हिमाचल प्रदेश में यह अपने आप में एक अनोखा मामला है, जहां पीड़ित भी पुलिस है और आरोपी भी, साथ में जांच और कानूनी कार्रवाई भी पुलिस ही कर रही है।