#अपराध
June 26, 2025
हिमाचल: शिक्षा के मंदिर में नीचता, महिला कर्मी की इज्जत से कई बार खेला प्रिंसिपल
निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने तोड़ी मर्यादा की सारी सीमाएं
शेयर करें:

शिमला। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में आए दिन महिलाओं के शोषण और दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। बड़ी बात यह है कि पिछले कुछ समय में प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाओं ने स्थिति को और भी ज्यादा गंभीर बना दिया है। अब ऐसा ही एक और मामला हिमाचल की राजधानी शिमला से सामने आया है। यहां स्कूल के प्रिंसिपल ने स्कूल की महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म कर दिया है।
यह मामला राजधानी शिमला के ठियोग उपमंडल के तहत आते एक निजी स्कूल का बताया जा रहा है। यहां निजी स्कूल में कार्यरत एक महिला कर्मी ने स्कूल के ही प्रिंसिपल पर जबदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के बाद उस स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावकों में खासा रोष है और अपनी बच्चियों को लेकर उनके मन में एक डर का माहौल बैठ गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : प्रेमी के जाने का दुख नहीं सह पा रही थी युवती, फेसबुक पर लाइव आकर कहा था GOODBYE
वहीं महिला की शिकायत पर पुलिस थाना ठियोग ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि वह साल 2024 से एक निजी स्कूल में काम करती है। महिला का आरोप है कि स्कूल में नियुक्त होने के कुछ ही समय बाद स्कूल का प्रिंसिपल उस पर बुरी नजर रखने लगा था। महिला ने बताया कि प्रिंसिपल ने उसकी मर्जी के बिना ही उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। वह कभी उसके कमरे में आकर उसके साथ दुष्कर्म करता, तो कभी अन्य स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जब भी प्रिंसिपल का विरोध करती तो प्रिंसिपल उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी देता था। उसकी इस धमकी के चलते ही वह लंबे समय से मानसिक तनाव में रही और इसका प्रिंसिपल फायदा उठाता रहा। आखिर कार उसने हिम्मत कर अब पुलिस के पास पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
महिला की शिकायत पर पुलिस थाना ठियोग में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता ;बीएनएसद्ध की धाराओं 64, 74, 79, 332(C), 115(2), 351(2), 126(2) और 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। ये धाराएं यौन शोषण, धमकी देना, जबरदस्ती और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने इत्यादि से संबंधित हैं। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।