#अपराध

April 14, 2026

हिमाचल : चाय के साथ अफीम बेचती थी महिला, साथियों ने दिया धोखा- खोली पोल, 11KG नशा बरामद

पुलिस ने आरोपी की स्विफ्ट डिज़ायर कार भी की सीज

शेयर करें:

Chamba forest department

सोलन। हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। यहां सोलन जिले में एक साधारण से टी स्टॉल की आड़ में नशे का धंधा किया जा रहा था। हैरानी की बात यह रही कि टी स्टॉल पर नशे का धंधा महिला कर रही थी। मामला उजागर होने के बाद पूरे इलाक में हड़कंप मचा हुआ है।

पहले गिरफ्तार हो चुकें हैं पांच आरोपी

इस पूरे नेटवर्क की पोल खुद जेल में बंद आरोपियों ने खोल दी,जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने महिला को भारी मात्रा में नशे की खेप संग गिरफ्तार किया। अभी तक इस मामले में महिला समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उम्मीद है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद कई और लोगों को भी सलाखों के पीछे डाला जा सकता है।

यह भी पढ़ें : बैसाखी पर खुले चूड़धार मंदिर के कपाट : चार महीने से भोलेनाथ के दर्शन का इंतजार कर रहे थे भक्त

कंडाघाट से महिला तस्कर गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सोलन के सामने आया है यहां पर एक बड़ी कार्रवाई में पुलिस थाना कुमारसैन ने बैकवर्ड लिंकेज जांच के दौरान कंडाघाट क्षेत्र से एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के कब्जे से 2.039 किलोग्राम अफीम बरामद की गई है।

 

लक्ष्मी टी स्टॉल का करती थी काम

गिरफ्तार महिला की पहचान लक्ष्मी उम्र 46 साल, निवासी जिला लमजुंग (नेपाल) के रूप में हुई है, जो कंडाघाट में “लक्ष्मी टी स्टॉल” चलाती थी। जांच में सामने आया है कि वह नशा तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बुरे हाल : खाली पड़े सरकारी क्वार्टर में आया 2.88 करोड़ पानी बिल, हिसाब में फंसा विभाग

पहले से पकड़े आरोपियों से जुड़ा कनेक्शन

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि इस महिला को अफीम की सप्लाई पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपियों द्वारा रास्ते में दी गई थी। वह इस नेटवर्क की होलसेल ग्राहक थी और आगे सप्लाई करने की तैयारी में थी।

अब तक 4 आरोपी गिरफ्तार, 11.5 किलो अफीम बरामद

पुलिस अब तक इस पूरे मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। साथ ही अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल मिलाकर करीब 11.5 किलोग्राम अफीम बरामद की जा चुकी है, जो एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो युवकों से सवा चार किलो चरस बरामद, पंजाब से आए थे डील करने- पहुंचे जेल

रिमांड पर भेजी गई महिला आरोपी

गिरफ्तार महिला को 13 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। वहीं ठियोग मामले में भी NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को 16 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में लिया गया है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना

वहीं एक और मामला जिला शिमला के ठियोग का है। यहां पर पुलिस टीम नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सड़क किनारे खड़ी एक कार में एक व्यक्ति नशे के कारोबार में शामिल है।

यह भी पढ़ें : सरकाघाट म*र्डर केस : आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी, ग्रामीणों में आक्रोश- फां.सी पर अड़े

कार से बरामद हुआ चिट्टा

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्विफ्ट डिज़ायर कार से 8.340 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कुलदीप वर्मा, निवासी गांव नलेहा (ठियोग) के रूप में हुई है।

 

 

बड़े नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश

पुलिस ने दोनों मामलों में पकड़े गए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इन मामलों की गहराई से जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख