#अपराध
October 3, 2025
हिमाचल: प्यार... शादी के सपने.. युवक ने कई बार की युवती से नीचता, गर्भपात भी करवाया
युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर मांगा न्याय
शेयर करें:

शिमला। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल में आए दिन महिलाओं और युवतियों के साथ दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा है, जब कहीं से शारीरिक शोषण का मामला रिपोर्ट ना किया गया हो। ऐसा ही एक मामला अब हिमाचल की राजधानी शिमला के रोहड़ू से सामने आया है। यहां एक युवक ने ना सिर्फ युवती को अपने प्यार के जाल में फंसाया, बल्कि उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। अब जब युवक शादी करने से मुकर गया, तो युवती ने पुलिस की चौखट पर कदम रखा है और न्याय की मांग की है।
बताया जा रहा है कि पीड़िता एक सरकारी विभाग में तैनात है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म के चलते वह गर्भवती भी हुई, लेकिन युवक ने उसका गर्भपात करवा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रोहड़ू पुलिस थाना में युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: पीड़िता ने आरोपी एसडीएम ऊना से कर लिया समझौता, हाईकोर्ट में दी जानकारी
पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी जान पहचान रोहड़ू निवासी सन्नी ठाकुर से हुई थी। आरोपी स्थानीय स्तर पर किराए के मकान में रह रहा था। युवती का आरोप है कि अक्तूबर 2024 में आरोपी ने उसे अपने किराए के कमरे में बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाए। युवती के अनुसार उसके बाद भी आरोपी ने कई बार उसे शादी के झांसे में लेकर विभिन्न स्थानों पर उसके साथ संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान वह गर्भवती भी हुईं, लेकिन आरोपी ने उनकी सहमति के बिना गर्भपात करवा दिया।
यह भी पढ़ें : नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश: हिमाचली युवक सहित तीन लोग 24.27 लाख फेक करंसी के साथ धरे
युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी न केवल विवाह से मुकर गया, बल्कि अब आरोपी और उसके परिजन उसे जान से मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी कानूनी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।