#अपराध

February 8, 2025

हिमाचल: खाई में गिर गया था शख्स, परिजन घर में करते रह गए इंतजार

सड़क से नीचे पड़ी मिली व्यक्ति की देह

शेयर करें:

Rampur Police Investigation

शिमला। हिमाचल प्रदेश में आए दिन कभी सड़क हादसे तो कभी अन्य हादसे हो रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल की राजधानी शिमला के रामपुर से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति ओंधे मुंह गिरा हुआ था। जिस पर वहां से गुजर रहे एक शख्स की नजर पड़ी। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।

शिमला के रामपुर का मामला

मिली जानकारी के अनुसार शिमला जिला के रामपुर क्षेत्र में स्थित डकोलढ़ में आज शनिवार को सड़क से नीचे एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला है। मृतक व्यक्ति की पहचान मस्तराम निवासी गांव मझेवटी देवनगर के रूप में हुई है। यह शव राष्ट्रीय राजमार्ग 5 के किनारे पर स्थित डंगे के पास खाई में पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें : पत्नी संग प्रयागराज पहुंचे अनुराग ठाकुर, संगम में लगाई पवित्र डुबकी

कैसे हुआ खाई में पड़े शव का खुलासा

खाई में शव होने का खुलासा तब हुआ जब सड़क पर एक व्यक्ति बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच उसकी नजर खाई की तरफ गई तो उसे वहां एक व्यक्ति मुंह के बल गिरा हुआ दिखा। जिसकी सूचना उसने आसपास के लोगों को दी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो व्यक्ति मृत पाया गया। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस के डर से युवक ने निगली थी चिट्टे की पुड़िया, अब खराब हुई किडनी

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनांे को घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि व्यक्ति सड़क पर खड़ा होगा और अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई होगी। हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टे की डील करने आए तीन यार हुए अरेस्ट, पुलिस ने कार भी की जब्त

क्या कहते हैं डीएसपी

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नरेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति वहां कैसे और कब पहुंचा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख