#अपराध

July 23, 2026

हिमाचल में चिट्टा तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब से पकड़ा गया मुख्य सप्लायर

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

Shimla Police

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में पुलिस प्रशासन ने नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई और तेज कर दी है। पुलिस अब केवल छोटे स्तर पर नशा तस्करी करने वालों तक ही सीमित नहीं रह रही, बल्कि आरोपियों से पूछताछ और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर नशे की सप्लाई के पीछे जुड़े बड़े नेटवर्क तक पहुंच रही है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पंजाब से मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

चिट्टे के साथ पकड़ा पंजाबी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला  20 जुलाई जिला शिमला के चिड़गांव से सामने आया है।यहां पर पुलिस टीम गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 5 दिन से लापता युवती की जंगल में मिली देह, 2 माह बाद थी शादी; उठ रहे कई सवाल

 

इस दौरान  इसी दौरान पुलिस ने मनिन्दर सिंह (23), निवासी अमृतसर, पंजाब को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 16 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस थाना चिड़गांव में FIR दर्ज की गई।

जांच में सामने आया मुख्य सप्लायर का नाम

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी से मिले सुरागों और तकनीकी सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए पता लगाया कि चिट्टे की सप्लाई के पीछे एक मुख्य सप्लायर भी शामिल है।

 

यह भी पढ़ें : विक्रमादित्य सिंह के विभाग की सुस्ती पर हाईकोर्ट सख्त, पुल निर्माण देरी पर सुक्खू सरकार से मांगा जवाब

अमृतसर में दबिश देकर सुखदीप सिंह गिरफ्तार

इसके बाद शिमला पुलिस की टीम ने पंजाब के अमृतसर में दबिश दी और सुखदीप सिंह उर्फ जैस गिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, सुखदीप सिंह इस मामले में मुख्य सप्लायर की भूमिका निभा रहा था। उसे एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पूरे ड्रग नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस ड्रग नेटवर्क से और कितने लोग जुड़े हुए हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि चिट्टे की सप्लाई किन-किन इलाकों में की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने के लिए आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख