#अपराध

March 17, 2026

हिमाचल : नशा तस्करों ने खोली अंतरराज्यीय सप्लायर की पोल, पुलिस ने चंडीगढ़ से धर दबोचा आरोपी

नशे की खेप के साथ तीन तस्कर किए गिरफ्तार

शेयर करें:

Chandigarh arrest

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के बीच शिमला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लंबी और गहन जांच के बाद पुलिस ने ‘चिट्टा’ (हेरोइन) की सप्लाई से जुड़े एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने इस पूरे नेटवर्क के मुख्य सप्लायर को पकड़ लिया है।

नशे की खेप के साथ तीन तस्कर किए गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला का है। यहां पर पुलिस ने  12 मार्च 2026 को गश्त के दौरान तीन आरोपियों को 12.36 ग्राम हेरोइन की भारी मात्रा के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस थाना  कुमारसैन तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 'मित्रों' की मौज खत्म: CM सुक्खू ने सभी से छीना कैबिनेट दर्जा, सैलरी में भी कटौती

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उगला सप्लायर का नाम 

आरोपियों की पहचान राहुल लारजू बाउंडा गांव, रामपुर, शुभम खन्ना धेउ गांव, रामपुर, विकास मिंज ओडिशा के रुप में हुई। पुलिस ने इन आरोपियों से सख्त पूछताछ के दौरान पुलिस को इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में अहम सुराग मिले।

चंडीगढ़ से दबोचा अंतरराज्यीय सप्लायर

जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि इस पूरे नेटवर्क को चंडीगढ़ के मौली जागरण इलाके से संचालित किया जा रहा था। यहां रहने वाला संजय उर्फ ‘गांजी’ इस रैकेट का मुख्य सप्लायर बताया गया। इसके बाद शिमला पुलिस की एक टीम ने चंडीगढ़ में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी पूरे नेटवर्क की एक अहम कड़ी साबित हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 20 साल की थी लड़की और लड़का 22 साल का, जंगल में मिली दोनों की बॉडी

कई खुलासे होने की संभावना 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य सप्लायर के पकड़ में आने से अब इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह गिरोह किन-किन राज्यों में सक्रिय था और कितने लोग इसमें शामिल हैं।

नशे के खिलाफ अभियान जारी 

पुलिस ने दोहराया है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी और तेज किया जाएगा, ताकि युवाओं को इस खतरनाक लत से बचाया जा सके। आम लोगों से भी अपील की गई है कि अगर उन्हें कहीं भी नशे की तस्करी या इससे जुड़ी कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज से इस बुराई को जड़ से खत्म किया जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख