#अपराध

March 25, 2026

हिमाचल: दोस्तों ने की युवक की ह*त्या, गड्ढा कर दफना दिया था शरीर- गिरफ्त में आया मुख्य आरोपी

एक आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार

शेयर करें:

Murder Case

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परवेश राम नाम के युवक की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी और वारदात के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। 

एक आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार

बिहार के रहने वाले 25 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत छिपाने के लिए शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने अब इस मामले में एक मुख्य आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके दो अन्य साथी अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मेजर की पत्नी ने घर में डाला कलेश, झेलनी पड़ी मानसिक परेशानी- कोर्ट से मिला तलाक

क्या था मामला ? 

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले चतुरी राम ने 15 मार्च को अपने बेटे के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा अपने तीन दोस्तों, अरुण, विकेश कुमार और महेश कुमार के साथ कहीं गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन जब कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस का सहारा लिया।

पुलिस में दर्ज करवाई गुमशुदगी की शिकायत

शिकायत मिलने के बाद सुन्नी थाना पुलिस ने पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। शुरुआत में यह मामला सामान्य गुमशुदगी का लग रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, कई संदिग्ध बातें सामने आने लगीं।   

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सरकारी कर्मी के पास मिला चिट्टा, पहले फंडिंग करने में आया था नाम- फिर भी मिली जमानत

दोस्तों ने किया था अपहरण

पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच करते हुए हर पहलू को ध्यान से परखा। जांच के दौरान साक्ष्यों और तथ्यों का मिलान किया गया, जिसमें कई अहम बातें सामने आईं। इसी जांच में यह खुलासा हुआ कि लापता युवक का अपहरण उसके ही तीन दोस्तों ने मिलकर किया था। 

युवक की पहचान

परवेश राम, पुत्र चतुरी राम, निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) के रुप में हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: चरस के साथ बस में सवार थे तस्कर, पुलिस को लगी भनक- कार्रवाई कर फेल किया मिशन

दोस्तों ने रची थी युवक को जान से मारने साजिश

आखिरकार जांच में यह साफ हो गया कि राम परवेश राम को उसके ही तीन दोस्तों अरुण, विकेश और महेश ने मिलकर अगवा किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की नीयत उसे जान से मारने की थी, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो गया है।

पुलिस ने खंगाली CCTV कैमरों की फुटेज 

बता दें कि लापता युवक की तलाश में  पुलिस टीम ने बसंतपुर में दबिश दी, लेकिन किराए का कमरा खाली मिला। इसके बाद पुलिस ने कमरे को सील कर दिया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! अगले पांच दिन खराब रहेगा मौसम, भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी

खुदाई में मिला युवक का शव

इसी बीच रविवार को सुन्नी मार्ग पर झाड़ियों में एक संदिग्ध बोरा और कंबल बरामद हुआ। जब पुलिस ने आसपास जांच की, तो थोड़ी दूरी पर खेत के कोने में ताजी खोदी हुई मिट्टी दिखाई दी। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। पुलिस ने तुरंत मौके पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी में खुदाई करवाई।
 
खुदाई के दौरान गड्ढे से राम प्रवेश का शव बरामद हुआ। शव की पहचान मकान मालिक और स्थानीय निवासियों ने की। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोग भी दंग रह गए और पूरे इलाके में डर और गम का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 8वीं पास के लिए नौकरी : 23 हजार तक मिलेगी सैलरी, यहां जानें पूरी डिटेल

आरोपी फरार, पुलिस कर रही तलाश

पुलिस के अनुसार, इस वारदात में शामिल आरोपी अरुण (जो ठेकेदारी का काम करता है), विकेश और महेश घटना के बाद से ही फरार हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई हैं।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुन्नी भेज दिया गया है। पुलिस टीम लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे असली वजह क्या थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के डॉक्टर्स के लिए खुशखबरी, सुक्खू सरकार भरने जा रही 114 पद- जानें पूरी डिटेल

दोस्तों ने रची थी युवक को जान से मारने साजिश

आखिरकार जांच में यह साफ हो गया कि राम परवेश राम को उसके ही तीन दोस्तों अरुण, विकेश और महेश ने मिलकर अगवा किया है और उसकी हत्या के बाद वह करीब तीन सप्ताह तक फरार रहा। 

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस  

इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 140(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया। तीनों आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और उनकी उम्र करीब 22 साल बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही, युवक की तलाश भी तेज कर दी गई है ताकि उसे जल्द से जल्द सुरक्षित ढूंढा जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख