#अपराध

June 23, 2026

हिमाचल: डंडे से पी.ट-पी.ट कर दी महिला की ह*त्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

17 जून को घर में मिली थी गीता देवी की देह

शेयर करें:

himachal shimla news

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के शलाश डोगरी गांव 77 वर्षीय गीता देवी की हत्या को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इस ब्लाइंड मर्डर केस को महज छह दिनों के भीतर सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है। 

10 हजार नगद सोने के पेंडेंट के लिए महिला की हत्या

पुलिस की प्रारंभिक जांच में इस मामले से जुड़े सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। बताय जा रहा है कि कुछ नगदी और एक सोने के लॉकेट के लिए तीन आरोपियों ने महिला की हत्या कर दी। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और माना है कि उन्होंने ही महिला की हत्या की थी। आरोपियों के अनुसार वह घर में चोरी के इरादे से घुसे थे। चोरी करते हुए उन्हें बुजुर्ग महिला ने देख लिया। जिसके चलते उसकी डंडे से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने महिला की हत्या के बाद घर से 10 हजार की नगदी और एक सोने का पेंडेंट चुराया था। 

17 जून को घर में मिली थी गीता देवी की लाश

जानकारी के मुताबिक, 17 जून को गीता देवी अपने घर में मृत हालत में मिली थीं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। परिवार और ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मां-बाप को कमरे में ल*टका मिला 16 साल का बेटा, स्कूल में डंडे से पीटते थे शिक्षक! नोट में खुलासा

 

शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका थी कि चोरी की नीयत से घर में घुसे किसी व्यक्ति या लोगों ने वारदात को अंजाम दिया होगा। इसके बाद रोहड़ू पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया और जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई।

मौके से जुटाए गए अहम सबूत

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को बारीकी से खंगाला। फॉरेंसिक टीम की मदद से मौके से कई अहम सबूत जुटाए गए। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। पुलिस ने मोबाइल टावर डंप डाटा और संदिग्ध गतिविधियों की भी जांच की। कई दिनों तक चली जांच के बाद पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला : अगले महीने पेंशनरों को देंगे एरियर की सौगात, लंबे समय से था इंतजार

अपराधियों की पहचान

  • लाल बहादुर उर्फ लालू उम्र  28 साल
  • नवीन उम्र 19 साल
  • संतोष उम्र 20 साल के रूप में हुई है। 

निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल डंडा बरामद

पूछताछ और मिले साक्ष्यों के आधार पर तीनों युवकों की वारदात में संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध में अपनी भूमिका स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर का प्रहार : हार से घबराए CM सुक्खू, अनाप-शनाप बयानबाजी पर उतरे

पुलिस ने टीम की मेहनत को बताया अहम

शिमला पुलिस ने बताया कि इस मामले को सुलझाने में वैज्ञानिक जांच, तकनीकी विश्लेषण और पुलिस टीमों की लगातार मेहनत की अहम भूमिका रही। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

क्या था मामला ? 

बता दें कि बुजुर्ग महिला सेब के बगीचे में बने मकान में अकेली रहती थी। उनके पति अमी चंद का साल 2020 में निधन हो गया था। इसके बाद से वह अकेले ही अपना जीवन बिता रही थीं। महिला के दोनों बेटे अपने परिवारों के साथ शहरों में रहते हैं। बताया जा रहा है कि जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, उस वक्त महिला घर में अकेली थी। बगीचे में काम करने वाले नेपाली मजदूर भी पास बने शेड में रहते थे।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार संग नहीं बनी बात- कल से हड़ताल पर HRTC कर्मचारी, नहीं चलेंगी बसें

सुबह नहीं मिला जवाब तो हुआ शक

सुबह जब नेपाली मजदूर महिला के घर पहुंचे तो उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने अंदर जाकर देखा तो महिला बेसुध हालत में पड़ी हुई थी। मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

आरोपियों को रिमांड पर लेगी पुलिस

मामले में शिमला पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि हत्या के तीनोंआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उनकी निशानदेही पर हत्या के लिए इस्तेमाल डंडे केा भी पुलिस कब्जे में ले लिया है। तीन आरोपियों ने चोरी के उद्देश्य से हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी किया सामान भी बरामद कर लिया जाएगा। वहीं तीनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख