#अपराध
March 21, 2025
हिमाचल: चिट्टा केस में पकड़ी गईं 84 साल की दादी, 4 माह बाद अब मिली जमानत
उम्र देखकर विशेष न्यायाधीश को भी आया तरस
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल में चिट्टा केस में क्या बच्चे, क्या लड़कियां और क्या महिलाएं। ऐसा लगता है, मानों नशा लेने की कोई आयुसीमा ही नहीं है। चिट्टा केस में अब एक 84 साल की दादी को चार माह जेल में रहने के बाद शुक्रवार को जमानत मिली है। इस दादी को बस में पकड़ा गया था। उसके पास से 8.330 ग्राम चिट्टा मिला था।
डाउनडेल की रहने वाली 84 वर्षीय आरोपी सुमन बीते 5 नवंबर को HRTC की बस में बैठी थीं। पुलिस टीम ने शोघी में नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस को खबर थी कि बस में कोई यात्री अपने साथ चिट्टा ले जा रहा है। जांच में सीट नंबर 11 पर बैठीं सुमन अन्य आरोपियों के साथ पकड़ी गईं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भिंडरावाला के झंडे उतारे तो बदले के लिए टैक्सी ड्राइवर ने रची जानलेवा साजिश
उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे कैथू जेल भेज दिया गया। सुमन की जमानत की अर्जी पर जब शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में सुनवाई हुई तो जज को उनकी उम्र देखकर तरस आ गया। सुमन को 1 लाख रुपए के निजी मुचलके और दो जमानतदारों की गारंटी पर जमानत दे दी गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर चालक ने कुचल दी 8 साल की बच्ची
सत्र न्यायालय ने दुष्कर्म के एक मामले में चौपाल निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ दोष सिद्ध नहीं होने पर उसे बरी कर दिया है। फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। यह मामला अक्तूबर 2020 में जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। पीड़िता रिश्ते में आरोपी की भतीजी थी। अभियोजन पक्ष की ओर से मामले को साबित करने के लिए 16 गवाहों की जांच की गई लेकिन अदालत ने ठोस सबूतों के अभाव में आरोपी को दंडनीय अपराध से बरी कर दिया।