#अपराध

April 9, 2025

देवभूमि हिमाचल में रिश्ते हुए शर्मसार: 3 साल की मासूम से नीचता !, नाना पर लगा आरोप

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की आगामी जांच

शेयर करें:

3 year child crime News

शिमला। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल में एक बार फिर रिश्ते तार तार हुए हैं। राजधानी शिमला में एक तीन साल की मासूम के साथ दुराचार की आशंका जताई गई है। मासूम के पिता ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मासूम के पिता ने दुष्कर्म का आरोप अपने एक करीबी रिश्तेदार पर लगाया है।

शिमला के जुब्बल में दर्ज हुआ मामला

मामला राजधानी शिमला जिला के जुब्बल पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव से सामने आया है। यहां तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई है। पुलिस को सौंपी शिकायत में मासूम बच्ची के पिता ने दुष्कर्म का शक बच्ची के नाना पर लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें : बिजली विभाग ने खोली कंगना की पोल: कहा- सब्सिडी लेती हैं मंडी की सांसद, समय पर नहीं भरती बिल

तीन साल की बच्ची से नीचता

पुलिस को सौंपी शिकायत में मासूम के पिता ने बताया कि उनकी पत्नी अपनी तीन साल की बेटी के साथ करीब 15 दिन पहले अपने माता पिता यानी (मायके) गई थी। छह अप्रैल को पत्नी बच्चों सहित वापस अपने घर लौट आई। उसी शाम उनकी बेटी ने अपने गुप्तांगों में दर्द की शिकायत की। बच्ची ने बताया कि उसके नाना ने उसके निजी अंगों में दर्द दिया है।

 

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत को सुक्खू सरकार ने दिया 440 वोल्ट का झटका, मनाली वाले घर से जुड़ा है मामला

पिता ने दर्ज करवाई एफआईआर

बच्ची की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद बच्ची के पिता ने पुलिस थाना जुब्बल में पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि शिकायत में दर्ज तथ्यों की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : अपनी ही पार्टी से नाराज हुए विधायक डॉ. हंस राज : जानें किस बात पर हुआ विवाद

 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि पुलिस थाना जुब्बल में बच्ची के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता ;बीएनएसद्ध की धारा 64 और पॉक्सो अधिनियम की धारा 4 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले में सभी संभावित कारणों  से जांच कर रहे हैं और कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख