#अपराध

June 23, 2026

हिमाचल में चिट्टा लेने आई थी पंजाबी युवती, किराए के कमरे में पड़ी पुलिस रेड- 6 गिरफ्तार

पुलिस ने लाखों का चिट्टा और सिरिंज की बरामद

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती के बावजूद नशे का अवैध कारोबार लगातार सामने आ रहा है। चिंता की बात यह है कि इस काले कारोबार में युवतियों की संलिप्तता के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने दो अलग-अलग जिलों में कार्रवाई करते हुए एक युवती समेत छह लोगों को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना पर दी पुलिस ने दबिश 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कल्लू जिले के अलेऊ क्षेत्र से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को एक  गुप्त सूचना मिली थी कि गौतम कॉटेज के पास किराये के कमरे में रहने वाला एक व्यक्ति चिट्टे की बिक्री का अवैध काम कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और बताए गए स्थान पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली।

 

पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी। - Dainik Bhaskar

ये भी पढ़ें: ब्रेकिंग : HRTC बस सड़क से लुढ़की, कॉलेज के कई छात्र थे सवार ; आए थे ड्राइविंग सीखने

क्या-क्या मिला ? 

  • 19.350 ग्राम चिट्टा/हेरोइन
  • एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू
  • आधा इस्तेमाल किया हुआ सिल्वर फॉयल का रोल
  • दो लाइटर
  • चिट्टा सेवन में इस्तेमाल किए गए सिल्वर फॉयल के टुकड़े बरामद किए गए।

आरोपियों की पहचान 

पुलिस ने मौके पर मौजूद तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान युसूफ उम्र 30 साल, प्रिया उम्र 28 साल और आशीष उम्र 28 साल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार युसूफ और प्रिया अमृतसर जिले के धारीवाल क्षेत्र के रहने वाले हैं, जबकि आशीष भी अमृतसर जिले से संबंध रखता है।

ये भी पढ़ें: राजा साहब 'वीर' भी थे 'भद्र' भी : कुछ ऐसी उपलब्धियां और काम जिसके लिए हमेशा किए जाएंगे याद

कमरे में हो रही थी नशे की खरीद-फरोख्त

वहीं, दूसरा मामला जिला शिमला के ढली क्षेत्र  से सामने आया है। यहां पर पुलिस थाना ढली की टीम ने भी नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विकास कॉलोनी में एक किराये के कमरे पर छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक कमरे में बैठकर चिट्टे की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।

 

shimla police raid

ढेर सारा चिट्टा बरामद 

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और कमरे की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को वहां से 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा नशे को तौलने के लिए इस्तेमाल होने वाली डिजिटल वजन मशीन और नशे के सेवन में इस्तेमाल होने वाली सिरिंज भी जब्त की गई।

यह भी पढ़ें-हिमाचल : शादी में जा रहे ट्रक की ब्रेक फेल, बच्चों समेत 23 थे सवार- चीखों से दहला इलाका

तीन युवक गिरफ्तार 

पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सौरभ 23, पंकज कुमार 30 और विक्रांत 27 के रूप में हुई है। तीनों आरोपी शिमला जिले के ननखड़ी क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख