राजनीति

#अपराध

March 5, 2025

हिमाचल : चिट्टा लेते धराया रेंज ऑफिसर का बेटा, भीड़ ने मुर्गा बनाकर बरसाए लात-घूंसे

बंदा बोलता रहा- मैं कभी-कभी चिट्टा पीता हूं, 2 दोस्तों की भी धुलाई

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में चिट्टेबाजों की बढ़ती संख्या ने जहां एक ओर समाज में नशे के खिलाफ आंदोलन शुरू हो गया है, वहीं अब लोगों ने खुद ही कानून को अपने हाथ में लेना भी शुरू कर दिया है। कुल्लू के रायसन में मंगलवार को चिट्टा खरीदते तीन युवाओं की भीड़ ने जमकर धुलाई की और उन्हें मुर्गा बनाकर कभी नशा न करने की कसम खिलाई। भीड़ के हाथों पिटने वाला एक युवक रेंज ऑफिसर का बेटा निकला। उसने कहा- मैं कभी-कभी चिट्टा पीता हूं।

नशेबाजों से खुद निपट रहे हैं लोग

हिमाचल में नशे के खिलाफ भीड़ की इस पहली हिंसा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें साफ दिख रहा है कि अब लोग खुद ही चिट्टा तस्करों और इस नशे का सेवन करने वालों से निपटने में लगे हैं।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार वाह! बिना गलती के अफसर का किया डिमोशन- जानें क्या है पूरा मामला

मैं कभी चिट्टा नहीं लेता

कुल्लू के रायसन में लोगों ने कुछ युवकों को धर लिया। वीडियो में युवकों से पूछताछ की जाती है तो एक युवक बताता है कि वह मंडी के बालीचौकी का है। दूसरा युवक, जो कि खुद को लाहौल स्पीती के केलांग का रहने वाला बताता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 2033 वन मित्रों को अप्रैल में नियुक्ति पत्र देगी सरकार, मई में होगा ओरिएंटेशन

उसका कहना था कि वह कभी चिट्टा नहीं लेता। नग्गर के रहने वाले एक युवक ने कहा कि वह केवल भांग पीता है। वीडियो में युवक कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनकी गाड़ी में फॉयल पेपर भी रखा था।

नेपाली बेच रहा है चिट्टा

भीड़ सवाल करती है कि कुल्लू में चिट्टा बेच रहा है। पकड़े गए युवाओं को मुर्गा बनाया जाता है। उनकी पिटाई होती है। युवाओं में से एक बताता है कि पतलीकुहल में नेपाली चिट्टा बेच रहा है। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे की ओवरडोज से बीते दो महीने में 9 युवकों की मौत हो चुकी है। शिमला में तीन, मंडी में दो, कुल्लू में दो, बिलासपुर और सोलन में एक एक युवक की जान गई है। ड्रग ओवरडोज से लगातार युवाओं की जान जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख