#अपराध

March 19, 2025

पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर बवाल: खालिस्तानी समर्थक सीमा पार करने पर अड़े, पुलिस ने रोका

शिमला से लेकर ऊना तक तनाव, HRTC बसों पर भिंडरावाले के पोस्टर लगाने की जिद

शेयर करें:

HIMACHAL NEWS

ऊना। पंजाब के होशियारपुर में खालिस्तान समर्थकों ने हिमाचल प्रदेश में भिंडरावाले के झंडों को तोड़ने का आरोप लगाते हुए बुधवार को विरोध जुलूस निकला। खालिस्तान समर्थक हिमाचल प्रदेश में घुसने की जिद कर रहे थे, लेकिन पुलिस के रोकने के बाद पंजाब-हिमाचल सीमा पर तनाव और बढ़ गया। 

होशियार से सटे हिमाचल प्रदेश बॉर्डर पर खालिस्तानी समर्थकों की एंट्री को रोके जाने के बाद पंजाब सरकार ने पुलिस का तगड़ा बंदोबस्त किया है। पंजाब पुलिस ने ऊना जिले के चिंतपूर्णी के पास बॉर्डर से पहले ही भिंडारावाला समर्थकों को रोका है।

भिंडरावाले के झंडे लगाना चाहते थे

पंजाब के होशियारपुर में सिख संगठनों ने भिंडरावाले के हिमाचल में झंडों को तोड़ने के को लेकर विरोध मार्च निकाला और ऐलान किया था कि सिख संगठन का हिमाचल सीमा की ओर कूच करेंगे। हिमाचल में घुसकर सिख संगठन के नेता हिमाचल की बसों और वाहनों पर भिंडरावाले के पोस्टर लगाना चाहते थे। हालांकि, पंजाब पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए काफी पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें काफिले को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें : झंडे पर बवाल: खालिस्तानियों के निशाने पर HRTC की बसें नहीं, हिमाचल की नाकाबंदी

HRTC की बस पर हुआ था हमला 

मंगलवार शाम खालिस्तानी समर्थकों ने HRTC की बस पर मोहाली के खरड हमला किया था। बाद में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने हिमाचल के सीएम सुक्खू से बात की थी।  मामले को लेकर अब हिमाचल प्रदेश के लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार लाने जा रही नई ट्रांसफर पॉलिसी, ट्राइबल एरिया में कोई पद नहीं रहेगा खाली

गगरेट और चिंतपूर्णी रोड पर फोर्स तैनात 

लगातार तनातनी के चलते पंजाब के 10 रूटों पर HRTC बसों की सेवा बंद कर दी गई है। होशियार होते हुए पंजाब में जाने वाली 6 ही बसों की ही आवाजाही हो रही है। उधर, ऊना के गगरेट और चिंतपूर्णी रोड पर हिमाचल पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं और अब हिमाचल में दाखिल होने वाली गाड़ियों की चैकिंग की जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख