राजनीति

#अपराध

May 18, 2025

हिमाचल : युवक ने किया लड़की से किया मुंह काला, दूसरे राज्य ले जाकर की नीचता

जालंधर में नीचता, कांगड़ा में FIR

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal news

कांगड़ा। देवभूमि कहे जाने हिमाचल प्रदेश में आए दिन महिलाओं, युवतियों के साथ छेड़छाड़ के मामले बढ़ते हुए दर्ज किए जा रहे हैं। यहां तक कि नाबालिक किशोरियों को भी हवास का शिकार बनाया जा रहा है। इस कड़ी में ताज़ा मामला प्रदेश के जिला कांगड़ा से सामने आया है, जहां कांगड़ा जिले के अंतर्गत भवारना थाना पुलिस ने एक युवक को नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पंजाबी युवक ने किया मुहं काला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक की पहचान जालंधर निवासी राजेश के रूप में हुई है। आरोपी युवक ने कथित तौर पर एक स्थानीय गांव की किशोरी को बहला-फुसलाकर पंजाब के जालंधर ले गया, जहां उसके साथ दुराचार किया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दो महिला TGT की डिग्री निकली फर्जी, शिक्षा विभाग ने किया बर्खास्त

साथ ही आरोपी युवक ने किशोरी को यह कहकर धमकाया भी अगर यह बात उसने किसी को भी बताई तो वह उसे जान से मार देगा। जब लड़की ने यह बात अपने परिवार के सदस्यों को बताई, तो उन्होंने तुरंत स्थानीय थाना भवारना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

अदालत में युवक को किया पेश

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पोक्सो एक्ट (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। भवारना थाना प्रभारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि, आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गांव के स्कूल से निकल टॉप-10 में बनाई जगह, गृहिणी मां ने दी हिम्मत- कोमल ने रचा इतिहास

बहरहाल, इस मामले की जांच जारी है और पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि पीड़िता को हरसंभव सहायता और सुरक्षा दी जाए। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में सतर्क रहें और किसी भी संदेहजनक गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख