मंडी। पंजाब की ही तरह अब हिमाचल में भी नशे का कारोबार हो रहा है। यहां हर दिन कोई ना कोई नशा माफिया पुलिस के हत्थे चढ़ रहा है। इन सब के बीच अब एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो हिमाचल में किराये की जमीन पर चरस की खेती करता था और उसे फिर चंडीगढ़ में जाकर बेचता था। आरोपी को चरस की बड़ी खेप के साथ चंडीगढ़ में गिरफ्तार किया गया है।
चंडीगढ़ में हिमाचल का युवक चरस के साथ गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ की पुलिस ने हिमाचल के एक युवक को चंडीगढ़ में ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस को चरस की बड़ी खेप भी मिली है।
यह भी पढ़ें : पहले ट्रक से भिड़ी फिर बच्ची समेत 5 वाहनों को रौंद दिया
मौके पर पुलिस को आरोपी के पास से 1.627 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगामी जांच शुरू कर दी है।
मंडी का निवासी है आरोपी
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान 34 वर्षीय रूपेश कुमार उर्फ भोले निवासी सुंदरनगर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप् में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 16 वर्षीय लड़की घर से गायब, पिता ने बताया- बेटी को किसने भगाया
आरोपी को यूनियन टेरेटरी पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने मलोया के पास पकड़ा है। आरोपी यहां चरस की तस्करी करने के इरादे से आया था। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी चरस की खेती स्वयं करता था।
किराये की जमीन पर करता था चरस की खेती
सूचना के अनुसार आरोपी रूपेश कुमार ने वन क्षेत्र में खेती के लिए जमीन किराये पर ली हुई थी, लेकिन खेती की जमीन पर उसने चरस की खेती करना शुरू कर दिया था।
यह भी पढ़ें: अपने ही हाथों उजाड़ दिया अपना सुहाग, फिर बोली- बाथरूम में गिर गए थे
चरस की खेती के लिए उसने कुछ मजदूरों को भी काम पर रखा हुआ था। लेकिन अब पुलिस ने चरस के इस काले धंधे का भंडाफोड़ कर दिया है।
ट्राईसिटी में बिकता था नशा
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपने खेतों में उगाई फसल को वह ट्राईसिटी क्षेत्र में यानी की चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला के इलाके में बेचता था।
यह भी पढ़ें : झरने में नहाकर लौट रहे थे 5 यार- खाई में गिरी कार, 2 परलोक सिधारे
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार आरोपी को 1.627 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।