#अपराध

July 7, 2025

हिमाचल विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, अभद्र भाषा और पाक समर्थित संदेश लिखे; मचा हड़कंप

साइबर सेल को सौंपी शिकायत, मेंटेनेंस मोड पर डाली वेबसाइट

शेयर करें:

HPU Shimla Website Hack

शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) की आधिकारिक वेबसाइट सोमवार को अचानक हैक हो गई, जिससे पूरे कैंपस और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। आज सोमवार दोपहर के समय जब छात्र वेबसाइट के जरिए काउंसलिंग और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं देखने की कोशिश कर रहे थे, तभी स्क्रीन पर पाकिस्तान के समर्थन में आपत्तिजनक स्लोगन और अभद्र भाषा दिखाई देने लगी। शातिरों ने वेबसाइट को हैक कर न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, बल्कि पाकिस्तान के समर्थन में स्लोग भी पोस्ट किए।

एचपीयू ने मेंटेनेंस मोड में डाली वेबसाइट

विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत वेबसाइट को बंद कर दिया और उसे मेंटेनेंस मोड पर डाल दिया है। इस साइबर हमले की शिकायत तुरंत प्रदेश की साइबर क्राइम सेल को सौंपी गई, जिसके बाद जांच एजेंसियां सक्रिय हो गईं। डीआईजी साइबर क्राइम मोहित चावला ने पुष्टि की कि तकनीकी विशेषज्ञों की एक टीम जांच में जुटी है और जल्द ही हैकरों की पहचान कर ली जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बाढ़ के मलबे में दफन हुआ बैंक, लाखों की नगदी-फाइलें; लोगों के गहने सब तबाह

विद्यार्थियों को हुई भारी असुविधा

वेबसाइट हैक होने से विद्यार्थियों को गहरी परेशानी का सामना करना पड़ा। विश्वविद्यालय में काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं, मेरिट लिस्ट, दस्तावेज़ों की सूची व तिथियां छात्रों को वेबसाइट से ही मिल रही थीं। अचानक वेबसाइट बंद होने से छात्र न केवल अपडेट्स से वंचित हो गए बल्कि कई छात्र तकनीकी गड़बड़ियों के कारण अपने दस्तावेज़ समय पर अपलोड तक नहीं कर पाए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर में परिवार कर रहा था इंतजार, कार समेत खाई में जा गिरा शख्स; पसरा मातम

वेबसाइट पर कैसे हुए पाक समर्थित संदेश

सूत्रों के अनुसार हैकर्स ने वेबसाइट को निशाना बनाकर उसमें एक दुर्भावनापूर्ण कोड एम्बेड किया, जिससे साइट का इंटरफ़ेस बदल गया और उस पर पाकिस्तान के समर्थन में  समर्थन में नारे और अपशब्द लिखे गए।  विश्वविद्यालय प्रशासन ने फौरन हरकत में आते हुए वेबसाइट को मेंटेनेन्स मोड पर डाल दिया और साइबर क्राइम सेल को शिकायत सौंपी। यह घटना न केवल तकनीकी सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक है, बल्कि देशविरोधी गतिविधियों के संकेत भी देती है।

 

हिमाचल: घर में परिवार कर रहा था इंतजार, कार समेत खाई में जा गिरा शख्स; पसरा मातम

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

इस घटना के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने न केवल वेबसाइट की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है, बल्कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए अतिरिक्त साइबर सुरक्षा उपाय लागू करने का निर्णय लिया है। डीआईजी मोहित चावला के अनुसार टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हमला भारत में बैठे किसी साइबर अपराधी ने किया है या यह विदेशी नेटवर्क से जुड़ा मामला है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख