#अपराध
October 2, 2025
हिमाचल के फौजी ने तोड़ी सगाई: तो लड़की पहुंच गई थाने, लगाए कई सारे संगीन आरोप
युवती की शिकायत पर फौजी के खिलाफ मामला दर्ज
शेयर करें:

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से लगातार ऐसी खबरें आ रहीं है जहां शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाए गए हों। अंशिका ठाकुर वाला मामला ही देख लीजिए। इस मामले में तो एक फौजी ही आरोपी है। वहीं SDM वाला मामला। इस मामले में भी SDM पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबाध बनाने के आरोप लगे हैं। गौरतलब है कि आरोपित अभी भी अंडरग्राउड चल रहा है। और अब एक और मामला जहां युवती ने फिर से एक फौजी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए हैं।
गगरेट क्षेत्र की एक युवती ने फौजी युवक पर गंभीर आरोपी लगाए हैं। आरोप है कि फौजी ने शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाए। फिर सगाई होने के बाद रिश्ता तोड़ दिया। इतना ही नहीं, फिर इंटरनेट पर नग्न तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और ब्लैक मेल भी किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: शादी की खुशियां मातम में बदली, बारातियों की कार खाई में गिरी; 2 की थमी सांसें
फौजी ने युवती को धमकाया कि अगर उसने मुंह खोला तो उसकी नग्न तस्वीरें व निजी जानकारी इंटरनेट पर वायरल कर देगा। फौजी ने युवती को फोन व मैसेज से लगातार धमकी दी। आरोपी के पिता ने भी परिवार पर दबाव बनाया कि अगर पुलिस के पास गए तो वो अपनी पहचान का इस्तेमाल करेंगे।
युवती का आरोप है कि आरोपी के पिता ने बात को पंचायत में सुलझाने की बात कही। पीड़िता के मुताबिक साल 2024 में 24 नवंबर को दोनों परिवारों की सहमति से उनकी सगाई हुई थी। इसके बाद आरोपी फौजी और उसके परिवार ने शादी करने से मना कर दिया।
यह भी पढ़ें : जेपी नड्डा ने कठघरे में खड़ी की सुक्खू सरकार, बोले- जनता से छीन रही मोदी Govt की राहत योजना का लाभ
आरोपी ने युवती को मानसिक रूप से परेशान कर ब्लैक मेल किया। पीड़ता ने महिला थाने में शिकायत देते हुए कहा कि आरोपी के रिश्तेदारों ने भी उसे डराने और समझौते के लिए दबाव बनाने की कोशिश की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने फौजी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।