#अपराध

October 17, 2025

हिमाचल: तीन साल संबंध बनाने के बाद अब शादी से मुकरा फौजी, पुलिस के पास पहुंची युवती

3 साल से शादी का भरोसा दे रहा था फौजी

शेयर करें:

Himachal News

ऊना। हिमाचल में लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिसमें पुरुषों पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लग रहे हैं। कुछ ही दिन पहले 2 SDM पर इस तरह के आरोप लगे थे। वहीं एक फौजी ने तो इससे मिलते जुलते मामले को लेकर अपनी प्रेमिका की हत्या ही कर दी थी। अब ऊना जिले से एक और ऐसा मामला सामने आया है। यहां पर एक युवती ने एक फौजी पर दुराचार व ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। गौरतलब है कि युवती कि शिकायत पर आरोपी फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

3 साल से दे रहा था शादी का भरोसा

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक पिछले 3 साल से फौजी उसे शादी का भरोसा दे रहा था और शारीरिक संबंध भी बना रहा था। हैरान करने वाली बात है कि इस दौरान फौजी ने युवती से सगाई भी की लेकिन बाद में शादी से मुकर गया।

 

यह भी पढ़ें: ये कैसे टूरिस्ट ? पहले HRTC बस से लगाई रेस - फिर ड्राइवर-कंडक्टर को ही धो डाला

फौजी ने युवती से तोड़ दिया रिश्ता

पीड़िता ने बताया कि साल 2024, नवंबर के महीने में दोनों परिवारों की सहमति से सगाई हुई थी। सगाई के बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने रहे थे। फिर फौजी ने युवती से रिश्ता तोड़ दिया। अब आरोपी युवती को ब्लैकमेल कर रहा है कि वो उसकी नग्न तस्वीरें वायरल कर देगा।

परिवार ने बनाया राजनीतिक दबाव 

जानकारी के मुताबिक आरोपी फौजी का परिवार राजनीतिक दबाव भी बना रहा था। महिला थाना पुलिस ने 1 अक्टूबर को इस मामले में शिकायत दर्ज की थी। ASP ने बताया कि पुलिस द्वारा इलेक्ट्रानिक साक्ष्य जुटा लिए गए हैं व आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में 10kg गांजा लाया था मुसम्मी कुमार सोनू: किसी ने चुगली कर दी- हुआ अरेस्ट

SDM मामले में हो गया समझौता

गौरतलब है कि जिले के एक SDM पर भी युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। बाद में हाईकोर्ट में दोनों के बीच समझौता हो गया था। हालांकि ये मामला अभी भी चल रहा है व SDM ने निचली अदालत का रूख किया है।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख