#अपराध

July 13, 2026

पाकिस्तान से हिमाचल पहुंच रहा था करोड़ों का चिट्टा- STF को लगी भनक, 4 तस्करों को दबोचा

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी STF

शेयर करें:

Himachal Pradesh  STF Drug Smuggling Punjab Ferozepur Anti Drug Campaign

शिमला। हिमाचल प्रदेश में चिट्टे का कारोबार लगातार गहराता जा रहा है। STF की लगातार कार्रवाई में अब इस नेटवर्क की कई परतें खुलने लगी हैं। पंजाब-हिमाचल सीमा पर सक्रिय नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

STF ने पहले 60.45 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर कुछ ही घंटों के भीतर दो अन्य आरोपियों को भी दबोच लिया। इस दौरान उनके कब्जे से 18 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, पति- पत्नी समेत परिवार 3 सदस्यों की मौ*त; बेटा गंभीर

पूछताछ में खुली सप्लाई चेन की कड़ियां

जानकारी के अनुसार, शनिवार को तलवाड़ा के दो युवकों से 60.45 ग्राम चिट्टा बरामद होने के बाद एसटीएफ ने उनसे गहन पूछताछ की। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर एंटी चिट्टा टीम ने देर शाम तलवाड़ा से सटे हलेड गांव में दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद दो युवकों में से एक भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।

दो और तस्कर गिरफ्तार

तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले के रहने वाले मोहित थापर और रजनीश कुमार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों करीब 20 दिन पहले ही हलेड गांव में किराये का कमरा लेकर रहने लगे थे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 3 साल की मासूम को तेज रफ्तार कैंपर ने मारी टक्कर, तोड़ा दम- चालक गिरफ्तार

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी STF

STF अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे हिमाचल के किन-किन क्षेत्रों में सप्लाई किया जाना था। जांच एजेंसियां पूरे सप्लाई नेटवर्क, वित्तीय लेन-देन और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही हैं।

युवाओं को बनाया जा रहा माध्यम

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि नशा तस्कर कम उम्र के युवाओं और 19 से 20 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों का इस्तेमाल चिट्टे की सप्लाई के लिए कर रहे हैं। कम उम्र होने के कारण उन पर आसानी से शक नहीं होता, जिसका फायदा तस्कर उठा रहे हैं। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी गहन जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: इस बार धोखा खा गई लुटेरी दुल्हन, शादी के चंद घंटों बाद नकली जेवर लेकर भागी; पर पकड़ी गई

STF का सख्त संदेश

STF की ASP रेणु कुमारी ने बताया कि पहले गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर बैकवर्ड लिंक तक पहुंचने में सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि चिट्टा तस्करी से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख