#अपराध
August 29, 2026
हिमाचल: दोस्त ने कराया नशा, बाथरूम में पड़ा मिला 26 साल का राहुल
दोस्त के साथ कमरे में गया था युवक
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश में नशे का बढ़ता कहर लगातार कई परिवारों की खुशियां छीन रहा है। नशे की लत के चलते कई युवा अपनी जिंदगी गंवा चुके हैं और कई घर उजड़ चुके हैं। अब ऐसा ही एक दर्दनाक मामला जिला सिरमौर से सामने आया है, जहां नशे की ओवरडोज ने महज 26 साल के एक युवक की हो गई।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को राहुल अपने सहनिवासी अभिषेक से मिला था। इस दौरान उसने नशे की खुराक लेने की बात कही। इसके बाद दोनों कमरे में चले गए। बताया जा रहा है कि राहुल ने कमरे में सीरिंज के जरिए नशा लिया।
यह भी पढ़ें: हिमाचल में जल्द होगी 300 डॉक्टरों और 200 नर्सों की भर्ती, अस्पतालों में सीधे मिलेगी तैनाती
इसके बाद राहुल बाथरूम में चला गया। वहां उसने कथित तौर पर दोबारा नशे की खुराक ली। कुछ देर बाद वह बाथरूम में ही बेहोश होकर गिर गया। काफी समय तक जब राहुल बाहर नहीं आया तो उसके दोस्तों को शक हुआ।
युवक के दोस्तों ने अंदर जाकर देखा तो वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। दोस्तों ने तुरंत उसे बद्दी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद राहुल को मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: पतंग उड़ाते समय सीढ़ियों से खड़े सरिया पर गिरा युवक, पेट में घुसा- मची चीख-पुकार
मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो बिहार के अरवल जिले के चिरारी गांव का रहने वाला था। राहुल पिछले कुछ समय से अपने दोस्तों के साथ भटोलीकलां में रह रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और वहां से नशे के इस्तेमाल में लाई गई एक सीरिंज बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवक की मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: पैरापिट तोड़ ब्यास नदी में गिरी सब्जियों से भरी बोलेरो, चालक का कोई सुराग नहीं
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की सही वजह सामने आने की उम्मीद है।