#अपराध

July 3, 2026

हिमाचल में आधे परिवार की रहस्यमयी मौ*त : रात को खाना खाकर सोए, सुबह मां-बेटी मृत मिलीं, बेटा गंभीर

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी

शेयर करें:

Kangra News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक बेहद ही दर्दनाक और रहस्यमयी मामला सामने आया है। यहां पड़ते ज्वाली उपमंडल में एक ही परिवार की मां और बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिलीं हैं, जबकि बेटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। 

मां-बेटी की रहस्यमयी मौत

मामला घेली गांव से सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मृतकों की पहचान 42 वर्षीय शकुंतला देवी और उनकी 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली बेटी नवमी प्रिया के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल बिजली बोर्ड का बड़ा फैसला: बिल पर नहीं लगेगा फ्यूल चार्ज, लाखों उपभोक्ताओं को राहत

रात को खाना खाकर सोया था परिवार

परिवार के मुखिया बुद्धि सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात सभी ने एक साथ खाना खाया और अपने-अपने कमरे में सो गए। गुरुवार सुबह जब उनकी नींद खुली तो पत्नी और बेटी मृत अवस्था में मिलीं। वहीं बेटा लेख राज, जो सातवीं कक्षा का छात्र है, लगातार उल्टियां कर रहा था और उसकी हालत गंभीर थी।

 

यह भी पढ़ें : प्रेमी जोड़े की हरकतों का VIDEO वायरल- पब्लिक प्लेस पर 'KISS' करते दिखे, थाने पहुंचा केस

बेटे का अस्पताल में इलाज जारी

परिजन बेटे को तुरंत ज्वाली अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। नूरपुर के पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

यह भी पढ़ें : जयराम की हुई मंडी : अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों पर BJP का कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है, जिसने घर से विभिन्न नमूने एकत्र किए हैं। अब मेडिकल और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

पुलिस ने जांच की शुरू

पुलिस फिलहाल परिवार के मुखिया बुद्धि सिंह के बयान और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। इस घटना से पूरे घेली गांव में मातम का माहौल है और लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख