#अपराध

July 3, 2026

हिमाचल: प्रेमी जोड़े की हरकतों का VIDEO वायरल- पब्लिक प्लेस पर 'किस' करते दिखे, थाने पहुंचा केस

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

शेयर करें:

Himachal Pradesh news

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर से एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में युवक और युवती BSL झील किनारे सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। किसी ने दूर से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस ने लिया संज्ञान

वायरल वीडियो को लेकर डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने जांच के निर्देश दिए हैं। पुलिस वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे युवक-युवती की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : जयराम की हुई मंडी : अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों पर BJP का कब्जा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

 

अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है और किसी कानून का उल्लंघन सामने आता है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

BSL झील सुंदरनगर का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक परिवार के साथ घूमने पहुंचते हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकतों का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने नाराजगी जताई है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा तोहफा : चुनाव हारने वाले मिड-डे मील कर्मियों को वापस मिलेगी नौकरी

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

सुंदरनगर में इससे पहले भी झील किनारे एक प्रेमी जोड़े का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं अप्रैल 2026 में शिमला के रिज मैदान से भी एक जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में रहा था। इन घटनाओं के बाद सार्वजनिक स्थानों पर नियमों के पालन और निगरानी को लेकर बहस तेज हुई थी।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख