#अपराध
September 28, 2025
हिमाचल में भतीजे ने छीन ली सगे चाचा की सांसें: दो बेटियों के पिता दुनिया छोड़ गए
पुलिस ने कर लिया है आरोपी भतीजे को अरेस्ट
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां के नगरोटा वगवां विधानसभा क्षेत्र के लुदरेड गांव में इंसानियत व रिश्तों को तार-तार कर दिया गया। जमीन विवाद को लेकर इतना गुस्सा आ गया कि अपने ही रिश्तेदार की हत्या कर दी गई।
लुदरेड़ गांव निवासी अशोक सुबह 8 बजे अपने घर से काम पर जा रहा था। तभी उसके भतीजे ने उसपर चाकू से वार किया और अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की पहचान सुखविंदर के रूप में हुई है।
यह भी पढ़ें : पूरे 16 साल बाद भगवान रघुनाथ के रथ का कपड़ा बदलेगा: जानें इस देवरथ की सभी खासियत
जब मृतक अशोक कुमार सुबह घर से काम के लिए निकला तो सुखविंदर ने उसे रोक दिया। फिर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद भतीजे ने बिना सोच-समझे अपने चाचा पर चाकू के तीन वार कर दिए।
जानकारी के मुताबिक आरोपी भतीजे ने पहले भी अपने चाचा के साथ हाथापाई की थी जिसमें वे घायल हो गए थे। इस मारपीट को लेकर भी केस दर्ज हुआ था। इस बार तो आरोपी भतीजे ने चाचा को जान से ही मार दिया।
यह भी पढ़ें : गांव में घर है- तो क्या हुआ ? पहले प्रयास में जज बन गई हिमाचल की सिमरन: बहुत बधाई
चाचा की हत्या करने वाले आरोपी सुखविंदर की उम्र 28 साल बताई गई है। सुखविंदर कुछ भी नहीं करता और कंवारा है। वहीं मृतक अशोक कुमार अपने दो भाइयों के साथ ही रहता था।
हाल ही में सरकारी योजना के तहत उनका नया मकान बना था। अशोक कुमार अब दो बेटियों और पत्नी के साथ यहीं रह रहा था। हत्या के पीछे जमीनी विवाद कारण बताया जा रहा है। बता दें कि आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें : शिमला के विधायक को शिमला में ही घेर लिया: HPU में बवाल- पुलिस से भिड़ गए छात्र
लोगों का कहना है कि अशोक कुमार मिलनसार और शरीफ थे। अपने काम से काम रखते थे। जब उनपर चाकू से हमला हुआ तो वे खून से लथपथ हो गए। ग्रामीण उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज ले गए जहां वे मृत घोषित कर दिए गए।