#अपराध

September 27, 2025

बच्चियों के पीछे पड़ा था हिमाचल का ये शिक्षक: पॉक्सो के तहत केस दर्ज- हुआ फरार

प्रारंभिक जांच में सही पाए गए आरोप

शेयर करें:

Himachal News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों कई शिक्षकों पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। अब कांगड़ा जिले से एक शिक्षक की काली करतूत सामने आई है जिसने टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल के टीचर पर छेड़छाड़ व अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं।

अशोभनीय भाषा का प्रयोग

8 छात्राओं ने शिक्षक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने इस बारे में स्कूल प्रबंधन को भी जानकारी दी है। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है। छात्राओं के मुताबिक कई दिनों से शिक्षक उनसे अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहा था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बढ़ने लगी गर्मी, विभिन्न शहरों में सामान्य से ज्यादा पहुंचा पारा; अगले 6 दिन खिली रहेगी धूप

स्कूल प्रबंधन से शिकायत 

बता दें कि आरोपी टीचर हिंदी विषय का प्रवक्ता है। विभिन्न मौकों पर उसने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिशें की। स्कूल प्रबंधन ने शिकायत मिलने पर मामले को गंभीरता से लिया है व जांच विद्यालय अनुशासन समिति को सौंप दी है। 

छात्राओं के बयान हुए दर्ज 

समिति ने छात्राओं के बयान दर्ज कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट पुलिस थाना इंदौरा को सौंप दी गई है। इंदौरा थाना प्रभारी बताते हैं कि शिक्षक के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: महिला के आरोप पर बोले SDM, रोजाना करती थी फोन.. घर तक पहुंच गई थी..

आरोपी शिक्षक अंडरग्राउंड 

वहीं मामला उजागर होने के बाद आरोपी शिक्षक अंडरग्राउंड हो गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिशें चला रही है। आरोपी को पकड़ने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

नहीं बरती जाएगी ढिलाई

थाना प्रभारी कहते हैं कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे मामले में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी ना बर्दाश्त की जाएगी। मामले को लेकर लोकल लोगों और परिजनों में गहरा आक्रोश है। 

कड़ी से कड़ी सजा की मांग

लोगों ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी कर्मचारी छात्राओं की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने की सोचे भी ना।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख