#अपराध
September 14, 2025
हिमाचल से नशा लाकर चंडीगढ़ में करते थे सप्लाई, पुलिस ने पंजाब सचिवलाय के 4 कर्मचारी किए अरेस्ट
कुल 5 आरोपी किए गए गिरफ्तार
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल और पंजाब में नशे का जाल बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन नशे की सम्गलिंग से जुड़ी खबरे सामने आती रहती हैं। अब खबर आई है कि हिमाचल से चरस लाकर ट्राई सिटी चंड़ीगढ़ में सप्लाई की जा रही था। एंटी नारकोटिक्स टास्कफोर्स ने चरस सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तारियां भी हुई हैं और चरस भी बरामद की गई है। मामले में पंजाब सचिवालय के कर्मचारी भी शामिल हैं।
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 742 ग्राम चरस भी बरामद की गई है। ये गिरोह हिमाचल से चरस लाकर चंडीगढ़ में सप्लाई करते थे।
DSP क्राइम धीरज कुमार की टीम ने 8 सितंबर को गश्त के दौरान इस कार्रवाई को अंजाम दिया। ASI रोहतास सिंह को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी हिमाचल से चरस लेकर चंडीगढ़ आ रही है। इस सूचना पर न्यू बैरिकेट चौक पर नाका लगाया गया।
गाड़ी रोककर तलाशी ली गई तो 4 युवकों से 597 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पंजाब सचिवालय में वॉटर कैरियर गौरव (35), मोहाली के अजय (25), अभिषेक (23), अमित (29) शामिल हैं। ये तीनों डीसी रेट पर सचिवालय में स्वीपर का काम करते हैं।
जांच और पूछताछ में पता चला है कि मुख्य साजिशकर्ता गौरव के ऑर्डर पर गिरोह काम करता था। उसी की निशानदेही पर 9 सितंबर को परवाणु से सप्लायर कुलवंत (35) को गिरफ्तार किया गया।
जांच में पता चला है कि ये गिरोह हिमाचल से सस्ते दाम पर चरस खरीदता था और फिर उसे ज्यादा दामों पर चंडीगढ़ में बेचता था। बता दें कि ये सारे आरोपी नशा सिर्फ सप्लाई नहीं करते थे बल्कि खुद भी नशेड़ी हैं।